Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video : कार में ईंधन भराने पहुंचे बीजेपी विधायक से बोला पेट्रोल पंप कर्मचारी, ‘मैंने आपको वोट दिया, अब मेरी शादी करवाओ…’

Video : कार में ईंधन भराने पहुंचे बीजेपी विधायक से बोला पेट्रोल पंप कर्मचारी, ‘मैंने आपको वोट दिया, अब मेरी शादी करवाओ…’

By santosh singh 
Updated Date

महोबा। यूपी (UP) के महोबा जिले (Mahoba District) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल है। इस वीडियो में पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी चरखारी से बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत (BJP MLA Brajbhushan Rajput) से शादी कराने की गुहार लगा रहा है। विधायक अपनी कार में तेल भरवाने के लिए पेट्रोल पंप (Petrol Pump) पर पहुंचे थे। जैसे ही कर्मचारी ने विधायक को देखा तो तुरंत दौड़कर उनके पास पहुंचा और शादी कहा कि मैंने आपको वोट दिया है, अब आप मेरी शादी करवाओ। इस पर विधायक ने उस कर्मचारी को जल्दी लड़की तलाश कर शादी कराने का आश्वासन दिया है।

पढ़ें :- IAS Transfers: यूपी में दो आईएएस अफसरों के हुए तबादले, भवानी सिंह खंगारौत बने गन्ना आयुक्त

पंप कर्मी की फरियाद सुनी तो दंग रह गए बीजेपी विधायक

पढ़ें :- US Midterm Result 2026 : रिपब्लिकन पार्टी में बड़ी फूट का दावा, ट्रम्प का साथ छोड़ सकते हैं विदेश मंत्री रूबियो, उपराष्ट्रपति वेंस भी बना रहे हैं दूरी

बता दें कि बीजेपी विधायक ब्रजभूषण राजपूत (BJP MLA Brajbhushan Rajput) कार में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप पर पहुंचे थे। उन्हें देखते ही पेट्रोल पंप का एक कर्मचारी अपना काम छोड़कर दौड़कर उनके पास पहुंचा। विधायक को लगा कि पंप कर्मी किसी मामले की फरियाद करने आया है। उनका सोचना सही था, लेकिन जब पंप कर्मी की फरियाद सुनी तो दंग रह गए। उसने कहा कि वो शादी नहीं होने की वजह से परेशान है।

क्‍या विधायक अपने इस वादे को पूरा कर सकेंगे?

वायरल हो रहे वीडियो में पेट्रोल पंप कर्मचारी (Petrol Pump Employee) कह रहा है कि आपको वोट दिया है तो अब मेरी शादी आप ही करवाओ। उसकी बातें सुनकर विधायक हैरान रह गए। उन्होंने उससे पूछा कि आपने किसी और से भी शादी के लिए कहा है तो कर्मचारी ने कहा कि आपके खिलाफ चुनाव लड़ रहे गोस्वामी जी से भी शादी कराने को कहा था। इसके बाद विधायक ने उससे सैलरी भी पूछी। इसके जवाब में उसने कहा कि सैलरी छह हजार रुपये महीना है। उसके पास 13 बीघा जमीन भी है। इस पर विधायक ने कहा कि अरे तुम तो काफी अमीर हो, तुम्हारी शादी अब हम कराएंगे। हालांकि ये वीडियो कहां और कब का है? इसकी जानकारी नहीं है। अब जो लोग भी यह वीडियो देख रहे हैं वे एक-दूसरे से सोच पूछ रहे हैं कि क्‍या विधायक अपने इस वादे को पूरा कर सकेंगे?

Advertisement