Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: गाजियाबाद में पिटबुल डॉग ने नाबालिग बच्चे पर किया हमला, स्थिति नाजुक

Viral Video: गाजियाबाद में पिटबुल डॉग ने नाबालिग बच्चे पर किया हमला, स्थिति नाजुक

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

यूपी के गाजियाबाद में पिटबुल डॉग ने सोलह साल के बच्चे पर हमला कर खून से लथपथ कर दिया। बच्चे की स्थिती नाजुक बनी हुई है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद नगर निगम ने पिटबुल को पकड़ लिया है।

पढ़ें :- धीरेंद्र शास्त्री की भगवान श्रीकृष्ण पर विवादित टिप्पणी का मामला कोर्ट पहुंचा, मानहानि का वाद दायर

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पिटबुल डॉग के बच्चे को बुरी तरह से नोंच रहा है। वहीं बच्चा पिटबुल से बचने की कोशिश करता है लेकिन पिटबुल उसे नहीं छोड़ता और नोंचता रहता है।

पढ़ें :- लखनऊ : अनमोल जैन 'अंश' के जन्मदिन पर समाजसेवा, जरूरतमंदों को भोजन बांटा और पौधारोपण किया

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 3 में बच्चे को पिटबुल डॉग ने बुरी तरह नोंच डाला। यह घटना मंगलवार शाम 4:30 बजे के करीब की बताई जा रही है। बच्चे को दिल्ली के जीटीबी हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिटबुल का मालिक कुछ दिन पहले ही पड़ोस में शिफ्ट हुआ। आस पड़ोस के लोगो से उसने पिटबुल डॉग के रजिस्ट्रेशन होने की बात बताई। इसके बाद स्थानीय लोगो ने उसे इजाजत दे दी।

पढ़ें :- सोनौली में ड्रग विभाग और SSB का ताबड़तोड़ छापा, मेडिकल कारोबारियों में हड़कंप

लेकिन मंगलवार को एक सोलह साल के बच्चे पर पिटबुल ने हमला कर दिया। मौके पर मौजूद लोगो ने बताया कि पिटबुल की आक्रमकता देखकर किसी की बच्चे को बचाने की हिम्मत नहीं पड़ी। सूचना पाकर नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पिटबुल को पकड़ लिया।

Advertisement