नोएडा में पिटबुल डॉग (Pitbull dog) ने युवक पर हमला (Pitbull dog attacks young man) कर बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
पढ़ें :- राम मंदिर में उपराष्ट्रपति पहला दीप प्रज्वलित कर करेंगे दीपोत्सव का शुभारंभ, पहली बार होगा अयोध्या दौरा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो नोएडा के सेक्टर 108 के सी ब्लॉक स्थित डॉग शेल्टर का बताया जा रहा है।यहीं पर काम करने वाले कर्मचारी पर पिटबुल डॉग (Pitbull dog) ने अटैक कर बुरी तरह घायल कर दिया।
#नोएडा में कुत्तों के हमले का रूह कपाने वाला वीडियो आया सामने
सेक्टर 108 के सेल्टर होम में कर्मचारी पर पिटबुल कुत्ते ने किया हमला
कड़ी मशक्कत के बाद कर्मचारी को कुत्ते से छुड़वाया
पढ़ें :- पत्नी को कुर्सी से बांधा और फिर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, कन्नौज में पति ने अफेयर के शक में की हत्या
पिटबुल से अचानक टांग को पकड़ा दस मिनट तक सेल्टर होम में पिटबुल का कर्मचारी पर हमला @CeoNoida pic.twitter.com/BhQMsgZOsK
— PRIYA RANA (@priyarana3101) March 3, 2025
जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि पिटबुल ने युवक को पकड़ने का प्रयास किया और पैर को अपने जबड़ों से पकड़ लिया। युवक को पिटबुल ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। दूसरे वीडियो में दिखा कि युवक को पैर में पट्टी बांधकर अस्पताल ले जाया जा रहा है।
इस दौरान युवक का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। युवक का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है। वहीं, पिटबुल को जंजीर से बांध दिया गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के एक रेजिडेंट ने अपने पालतू को शेल्टर में छोड़ रखा था। दिल्ली में रह रहे परिवार के घर में शादी थी। इस घटना के बाद से आसपास रह रहे लोगों में काफी ज्यादा दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस और नोएडा प्राधिकरण को जानकारी दी गई है।