उत्तर प्रदेश के अमरोहा से अजब गजब मामला सामने आया है। यहां दशहरा (Dussehra) के अवसर पर रामलीला (Ramlila) का आयोजन किया जा रहा था। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ कि राम का किरदार निभा रहे शख्स ने रावण के किरदार निभा रहे व्यक्ति को पीट दिया। मामला इतना बढ़ गया कि बीच बचाव के लिए रामलीला आयोजकों ने दोनो को एक दूसरे से अलग किया।
पढ़ें :- दुष्यंत गौतम के राज्यपाल नियुक्ति पर राहुल गांधी, बोले- मैं स्तब्ध हूं, राष्ट्रपति को लिखा पत्र कहा अंकिता के माता-पिता की न्याय की उम्मीद मत टूटने दीजिए
#ViralVideos : रामलीला के दौरान आपस में भिड़ गए राम और रावण जमकर हुई मारपीट, बड़ी मुश्किल से लोगो ने किया बीच बचाव pic.twitter.com/rJH2eWRXNY
— princy sahu (@princysahujst7) October 14, 2024
इस घटना का वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव सलेमपुर गोंसाई का है। यहां रामलीला में गांव के कलाकार मंचन करते है।
पढ़ें :- लखनऊ में नकली दवाओं और फर्जी बिलिंग पर FSDA का बड़ा एक्शन, 14 प्रतिष्ठानों का लाइसेंस रद और 29 निलंबित
किसी तरह मौजूद लोगो ने झगड़े में बीच बचाव
शनिवार को मंच पर राम और रावण के बीच युद्ध (war between Ravana) का मंचन चल रहा था। इस दौरान दोनो कलाकारों में झगड़ा हो गया। किसी तरह मौजूद लोगो ने झगड़े में बीच बचाव किया। इसके बाद राम का किरदार निभा रहे कलाकार अपने कपड़े और मेकअप उतार कर चला गया।इसके बाद किसी तरह रामलीला पूरी कराई गई।