फर्रुखाबाद । सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो रोडवेज ड्राइवर और उसके साथियों ने कंडक्टर को बेहरहमी से पीट दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कडंक्टर ने फर्रुखाबाद में ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद का बताया जा रहा है।
पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट
फर्रुखाबाद में परिचालक को चालक की अधिकारियों से शिकायत करने पर रोडवेज चालक ने परिचालक को पीटा pic.twitter.com/G7xQW0O5O9
— Priya singh (@priyarajputlive) December 6, 2024
कादरी गेट थाने के पांचाल घाट इलाके में हुई यह घटना कैमरे में कैद हो गई और सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। वीडियो में ड्राइवर और उसके करीब एक दर्जन साथी बस के अंदर कंडक्टर पर हमला करते नजर आ रहे है।
पढ़ें :- ट्रम्प की धमकी दरिकिनार कर ईरानी संगीतकार ने पावर प्लांट के सामने बजाया म्यूजिक, राष्ट्रपति बोले- देश की 1.4 करोड़ जनता जान देने को तैयार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंडक्टर ने ड्राइवर के खिलाफ अधिकारियोंसे शिकायतकी थी, जिसके बाद हमला हुआ। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद यूपी पुलिस ने फर्रुखाबाद पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।