Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: जमीन पर कब्जे पर स्मृति ने लगाई फटकार कहा- ‘आधे घंटे में जमीन खाली करवाइए.. नहीं तो मैं’…कांग्रेस ने साधा निशाना

Viral Video: जमीन पर कब्जे पर स्मृति ने लगाई फटकार कहा- ‘आधे घंटे में जमीन खाली करवाइए.. नहीं तो मैं’…कांग्रेस ने साधा निशाना

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

केन्द्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में जनसंवाद यात्रा कर रही हैं। इस दौरान स्मृति ईरानी सोमवार को टीकरमाफी पहुंची थी। यहां उन्होंने लोगो की समस्याओं को सुना।

पढ़ें :- फिल्म हनुमान अंश की निर्माता अनुप्रिया नागर को मिला रामायणी सम्मान, वृंदावन वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महराज के परिवार के साथ किया दर्शन

इस दौरान स्मृति ईरानी से एक व्यक्ति ने अपनी जमीन पर हुए कब्जे की शिकायत लेकर पहुंचा। फरियादी ने स्मृति ईरानी को बताया कि लेखपाल मेरी जमीन पर किसी और को कब्जा दिला रहे हैं।

अमेठी सांसद स्मृति इरानी ने फरियादी की शिकायत का संज्ञान लेते हुए मौके पर मौजूद लेखपाल को जमकर फटकार लगाई। स्मृति इरानी ने लेखपाल से पूछा जमीन इनकी है जिस पर घर बना है इस सवाल पर लेखपाल ने जवाब में कहा हां। इतने में स्मृति ईरानी ने कहा जब आप खुद मान रहे हैं कि जमीन इनकी है।

फिर क्यों दूसरे का कब्जा करा रहे हैं। इनकी जमीन को खाली कराइए अभी आधे घंटे में, वरना मैं खुद आकर बैठ जाऊंगी वहां। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वहीं इस वीडियो को उत्तर प्रदेश कांग्रेस द्वारा शेयर करके निशाना साधा है। सोशल मीडिया के प्लेटफार्म एक्स पर इस वीडियो को शेयर करके लिखा है कि –

अमेठी की जनता अब एक्सिडेंटल सांसद को उनकी असली जगह पहुंचाने के लिए तैयार बैठी है।

पढ़ें :- यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में कितनी सीटों पर लड़ेगी आप? सवाल पर संजय सिंह बोले- ये आलाकमान तय करेंगे

 

पढ़ें :- शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है यूपी, एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, शिक्षा को नई दिशा देने का माध्यम : ब्रजेश पाठक
Advertisement