Viral Video : अगर एक महिला अपने पर आ जाए तो वह क्या कुछ नहीं कर सकती है। बस एक बार हिम्मत करने की जरूरत होती है। ट्रेन या फिर कोई भी पब्लिक प्लेस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अक्सर सवाल उठाया जाता है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
इस सबके बीच ट्रेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला को सोए हुए में छेड़ने की कोशिश शख्स करता है। उसे नहीं पता होता है कि उसका अंजाम कुछ ऐसा होगा। वायरल वीडियो का अंत देखकर आपको भी मजा आएगा जिस पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
देखें कैसे शातिर लड़के ने कैसे दिखाई हैवानियत
वायरल वीडियो को @Mariyam_MBD x चैनल से शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया, “ट्रैन में नींद का बहाना बनाकर लड़की को छेड़ना पड़ गया भारी लड़की ने वहीं गाल लाल कर दिए। भाई सहाब मौके का फायदा उठाने की सोच रहे थे क्या लड़की ने सही किया…?” इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की सो रही होती है तभी एक लड़का भी सोने का नाटक करता है। वह अश्लील हरकत करते हुए दिखता है। लड़की को बैड टच करते हुए नजर आता है क्योंकि उसे लगता है कि लड़की नींद में है।
ट्रैन में नींद का बहाना बनाकर लड़की को छेड़ना पड़ गया भारी लड़की ने वहीं गाल लाल कर दिए।
पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत
भाई सहाब मोके का फायदा उठाने की सोच रहे थे क्या लड़की ने सही किया…? pic.twitter.com/CrzE42Y9FC
— 𝗠𝗮𝗿𝗶𝘆𝗮𝗺_𝗠𝗕𝗗 (@Mariyam_MBD) June 2, 2026
आंख बंद की थी लड़की लेकिन लड़के को इस तरह दिखाई औकात
वहीं इस वायरल वीडियोमें आप देख सकते हैं कि कैसे महिला नींद में होती है लेकिन जब लड़के ने हरकत की तो उसे इस बात का अंदाजा हो गया। उसने जमकर थप्पड़ चलाना शुरु कर दिया। शायद लड़के ने सोचा भी नहीं होगा कि इस तरह से उसे लड़की चांटे से हमला करने वाली है। वायरल वीडियो में लड़के को जिस तरह से सबक सिखाया गया वह देखकर इंटरनेट यूजर्स लड़की की हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं। जहां एक यूजर ने कहा ऐसों के साथ यही होना चाहिए तो एक ने कहां जबरदस्त कुटाई हो गई। बहुत सही किया ऐसों के साथ ऐसा ही होना चाहिए।
पढ़ें :- कैसरबाग बस डिपो में ARM की प्रताड़ना से तंग चालक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या की कोशिश, चालक-परिचालकों ने खोला मोर्चा
जहां कुछ लोग इसे स्क्रिप्टेड वीडियो बता रहे हैं तो वहीं इस पर 147 000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।