Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: बरेली में ऑटो से बस टकराने पर भड़की महिला, बस ड्राइवर की डंडे और चप्पल से की पिटाई

Viral video: बरेली में ऑटो से बस टकराने पर भड़की महिला, बस ड्राइवर की डंडे और चप्पल से की पिटाई

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला ने बस ड्राइवर को चप्पल से पिटाई करती नजर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश के बरेली जिले का बताया जा रहा है। थाना बारादरी क्षेत्र के सैटेलाइट चौराहे पर एक रोडवेड बस ड्राईवर को लापवाही महंगी पड़ गई।

पढ़ें :- सपा नेता आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली कोई राहत, पूर्व मंत्री की याचिका हाईकोर्ट ट्रांसफर

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बस ड्राइवर ने एक ऑटो को टक्कर मार दी थी जिससे ऑटो पलटने से बाल बाल बच गई। ऑटोमें बैठे लोग बस ड्राइवर पर भड़क गए। ऑटो में बैठी सवारियों में से एक महिला ने बस ड्राइवर की चप्पल और डंडे से पिटाई कर दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने ड्राइवर को किसी तरह बचाया। वहां मौजूद लोगो ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- अलीगढ़ में सस्पेंड दारोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शराब के नशे में धुत वीडियो वायरल होने के बाद कर दिए गए थे सस्पेंड , पिता बोले- तनाव में था बेटा

जैसा कि वायरल वीडियो में नजर आ रहा है एक महिला एक व्यक्ति की चप्पलों से पिटाई कर रही है। हालंकि इस घटना में किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। तेज रफ्तार बस अचानक आगे जा रहे ऑटो से टकरा गई थी। ऐसेमें ऑटो से उतरी महिला इतने गुस्से में आ गई उसने चप्पल निकाल कर ड्राइवर की पिटाई कर दी।

Advertisement