Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. श्रीजी.प्रेमानंद महाराज के आशीर्वाद से हमेशा विराट कोहली को मिली चमत्कारी ऊर्जा, बने चैंपियन

श्रीजी.प्रेमानंद महाराज के आशीर्वाद से हमेशा विराट कोहली को मिली चमत्कारी ऊर्जा, बने चैंपियन

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली की सफलता और उनके करियर में आए उतार-चढ़ाव के बीच प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद एक अहम भूमिका निभाता दिखता है। चाहे वह 2023 में विराट की शानदार वापसी हो या फिर 2025 में पाकिस्तान के खिलाफ शतक, प्रेमानंद महाराज के मार्गदर्शन ने विराट को उनके कठिन समय से बाहर निकलने का विश्वास दिया।

पढ़ें :- Video Viral : ब्राजील के एक कपल ने 30 सेकेंड में 195 बार Kiss कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब ये है अगला लक्ष्य

विराट कोहली भारतीय क्रिकेट के चैंपियन खिलाड़ी हैं। अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन हाल के कुछ वर्षों में वह अपनी फॉर्म को लेकर परेशान थे। निरंतर खराब प्रदर्शन और आलोचनाओं से जूझ रहे थे। कई क्रिकेट प्रेमियों ने उनके संन्यास की संभावना पर भी चर्चा शुरू कर दी थी। हालांकि एक बार फिर उन्होंने चैंपियंस ट्राफी भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मुकाबल में शानदार शतक जड़कर विरोधियों के मुंह पर ताला लगा दिया है। तो वहीं प्रशंसकों झूमने का मौका दे दिया है। विराट कोहली शानदार फार्म वापसी के बाद अब फिर एक बार सवाल उठने लगा है कि क्या प्रेमानंद महाराज जी विराट के लिए लकी हैं और क्या उनके आशीर्वाद से कोहली का क्रिकेट करियर नया मोड़ लेता है? अब यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रेमानंद महाराज विराट के लिए एक लकी चार्म बन गए हैं और उनके आशीर्वाद से ही विराट की फॉर्म में बदलाव आया है।

विराट ने महाराज से मंत्र लिया, जो उनके करियर के लिए साबित हुआ चमत्कारी

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान को हराते हुए इस मैच में विराट कोहली ने शतक बनाकर अपनी पुरानी फॉर्म को वापस पाया है। कोहली की इस शानदार पारी के बाद एक वीडियो वायरल है, जिसमें वह मथुरा स्थित संत प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दर्शन करने पहुंचे थे। इस वीडियो में प्रेमानंद महाराज ने विराट को बताया था कि उनका खेल भी एक प्रकार की साधना है और जैसे वह भगवान की सेवा कर रहे हैं। वैसे ही विराट भी खेल के माध्यम से भगवान की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि खेल में महारत हासिल करना और इसे सेवा की तरह निभाना भी एक प्रकार की साधना है, जो विराट को अपने काम के प्रति समर्पण और सफलता दिलाता है।प्रेमानंद महाराज जी ने विराट कोहली को अपने अभ्यास पर अधिक ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। इस दौरान कोहली ने महाराज से मंत्र भी लिया, जो उनके करियर के लिए चमत्कारी साबित हुआ।

प्रेमानंद महाराज ने बताया विफलता का कैसे करना है सामना ?

पढ़ें :- यूपी के आठ प्रमुख गन्ना उत्पादक जिलों के 40 शिक्षक प्रशिक्षण देगी योगी सरकार

इस बार की मुलाकात में खुद प्रेमानंद महाराज ने विराट को सलाह देते हुए सराहना भी की। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भरपूर सफलता मिलने के बाद भी आप लोगों की आस्था सराहनीय है। जब ब्रह्मांड इतनी मान्यता दे रहा है तो ये दोनों आस्था की ओर मुड़ने के लिए वास्तव में बहादुर हैं। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि विफलता को कैसे सहना है? इस बारे में बात करते हुए प्रेमानंद ने कहा कि आपको भगवान को याद करते रहना होगा और प्रतिबद्ध रहना होगा। यह मुश्किल है। असफलता का सामना करने पर मुस्कुराना और सहना किसी के लिए बहुत बड़ी बात है।

दो साल पहले की मुलाकात और आया शतक

बात 6 जनवरी 2023 की है। तब भी विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा को लेकर प्रेमानंद जी महाराज के दर्शन करने पहुंचे थे। ये पहला ही मौका था, जब कोहली परिवार ने उनके दर्शन किए थे। इसके तुरंत बाद कोहली ने घरेलू जमीन पर करीब तीन साल बाद शतकों का जारी सूखा खत्म करते हुए पहला शतक ठोका था। श्रीलंका के खिलाफ उस वनडे इंटरनेशनल में कोहली ने 160 रन की पारी खेली थी। कोहली ने इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में भी शतक का सूखा खत्म किया था, जिसके बाद विराट की बल्लेबाजी में जबरदस्त सुधार देखने को मिला। अगस्त 2023 में उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ा, और फिर उनकी फॉर्म में लगातार वृद्धि हुई। 2023 में उन्होंने एक के बाद एक कई शतक लगाए, और टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार प्रदर्शन किया।

 

पढ़ें :- पुर्तगाल के रेफरी पर फायर हुए अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेस्सी, बोले-'मुझसे तमीज से बात करो...'
Advertisement