Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. संजय मांजरेकर की आईपीएल 2025 के शीर्ष बल्लेबाजों की सूची से विराट नदारद, कोहली के फैंस हुए आग बबूला

संजय मांजरेकर की आईपीएल 2025 के शीर्ष बल्लेबाजों की सूची से विराट नदारद, कोहली के फैंस हुए आग बबूला

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) का रोमांच अब अपने पूरे चरम पर है। प्लेऑफ में पहुंचने के समीकरण भी अब साफ दिखने लगे हैं। इसी बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) ने आईपीएल 2025 (IPL 2025)  के शीर्ष बल्लेबाजों की सूची जारी की है। इसमें उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli)  को शामिल नहीं किया है। सोशल मीडिया (Social Media) पर इसको लेकर कई फैंस निराशा जता रहे हैं।

पढ़ें :- सनराइजर्स के अबरार अहमद को साइन करने पर BCCI, बोला- इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं

मांजरेकर की सूची में इनको मिली जगह

मांजरेकर ने अपनी लिस्ट में निकोलस पूरन (377 रन, स्ट्राइक रेट 204.89), प्रियांश आर्य (254 रन, स्ट्राइक रेट 201.58), श्रेयस अय्यर (263 रन, स्ट्राइक रेट 185.21), सूर्यकुमार यादव (373 रन, स्ट्राइक रेट 167), जोस बटलर (356 रन, स्ट्राइक रेट 165.58), मिचेल मार्श (344 रन, स्ट्राइक रेट 161), ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन और केएल राहुल को शामिल किया है।

कोहली का कैसा रहा है प्रदर्शन? विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में अब तक 9 मैचों में 392 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 144.11 रहा है। उन्होंने इस सीजन में पांच अर्धशतक जड़े हैं, और RCB के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी इन पारियों की बदौलत RCB ने 9 में से 6 मैच जीते हैं और वे अंक तालिका में तीसरे स्थान पर हैं।

फैंस की प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर फैंस ने मांजरेकर की सूची पर नाराजगी जताई है। कई लोगों का मानना है कि कोहली की निरंतरता और टीम के लिए उनका योगदान उन्हें इस सूची में स्थान दिलाने के लिए पर्याप्त है। कुछ फैंस ने यह भी कहा कि केवल स्ट्राइक रेट के आधार पर खिलाड़ियों का चयन करना उचित नहीं है। एक यूजर ने लिखा कि क्या मांजरेकर को कोहली का आंकड़ा नहीं दिखता है क्या? कैसे वो अपनी लिस्ट में कोहली को शामिल नहीं कर सकते हैं। आलम ये हुआ कि संजय मांजरेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं।

पढ़ें :- IPL 2026 1st Phase : कब, कहां और किन टीमों के बीच होगी भिड़ंत, देखें- आईपीएल 2026 के पहले फेज का शेड्यूल
Advertisement