Vivo Y300t launched in China: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Vivo Y300t को घरेलू बाजार (चीन) में लॉन्च कर दिया है। नया फोन 6,500mAh बैटरी, 12GB तक RAM और MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है। इसे कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है। आइए नए वीवो स्मार्टफोन के फीचर्स और प्राइस डिटेल्स जान लेते हैं।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
Vivo Y300t के फीचर्स
डिस्प्ले: Vivo Y300t में 6.72-इंच फुल-HD+ (1,080×2,408 पिक्सल) LCD स्क्रीन दी गयी है, जो 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1,050nits तक पीक ब्राइटनेस लेवल सपोर्ट करती है।
प्रोसेसर: यह स्मार्टफोन पावरफुल MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर से लैस है।
स्टोरेज: नया फोन 12GB तक LPDDR4X RAM और 512GB तक UFS3.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। फोन को कंपनी ने तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
कैमरा: फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP मेन रियर सेंसर है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबिलाइजेशन (EIS) सपोर्ट के साथ 2MP डेप्थ सेंसर हैं। इसके अलावा, सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8-MP फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है।
ओएस: ये Android 15 के साथ Origin OS 5 स्किन पर चलता है।
बैटरी और चार्जिंग: फोन में 6,500mAh बैटरी है, जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
अन्य फीचर्स: फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसमें ब्लूटूथ 5.4 शामिल है।
Vivo Y300t की कीमत
पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
Vivo Y300t के 8 GB RAM+ 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,199 (लगभग 14,100 रुपये) और 8GB RAM+ 256GB की वेरिएंट कीमत CNY 1,299 (लगभग 15,300 रुपये) है। जबकि 12GB RAM+ 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,600 रुपये) और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत CNY 1,699 (लगभग 20,000 रुपये) है।
ये फोन मौजूदा समय में चीन में आधिकारिक वेबसाइट और चुनिंदा ऑनलाइन रिटेल प्लेटफॉर्म्स के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। ये ब्लैक कॉफी, ओशियन ब्लू, और रॉक व्हाइट (चीनी भाषा से अनुवादित) शेड्स में ऑफर किया जा रहा है।