Vivo Y58 Price Cut: अगर आप वीवो का कोई कम बजट वाला 5जी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Vivo Y58 आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। कंपनी का यह फोन 8GB RAM, 6000mAh बैटरी और पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है। साथ ही अब इस फोन की कीमतें भी कम हो गयी हैं।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
दरअसल, कंपनी ने Vivo Y58 को 20 हजार से कम यानी 19,499 रुपये में लॉन्च किया था और अब इस फोन कीमत एक हजार रुपये कम हो गयी है। यानी इस फोन को 18,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। वीवो का यह फोन ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉम Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइये Vivo Y58 फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर भी एक नजर दाल लेते हैं-
Vivo Y58 के स्पेक्स
डिस्प्ले- Vivo Y58 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.72-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है।
प्रोसेसर- वीवो का यह Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर के साथ आता है।
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
कैमरा- यह फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 2MP सेकेंडरी कैमरा सेंसर दिया गया है। साथ ही 16MP का फ्रंट कैमरा है।
ओएस- ये मिड रेंज फोन Android 14 पर आधारित Funtouch 14 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है।
स्टोरेज- भारत में इस फोन को 8GB की रैम और 128GB की इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया गया था।
बैटरी- फोन में 6,000mAh की बैटरी के 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दी गयी है।
कलर ऑप्शन- फोन को ग्रीन और ब्लू दो कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।