Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Water chestnut in winter :  ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है

Water chestnut in winter :  ठंड में सिंघाड़ा बहुत फायदेमंद है , शरीर को दे ताकत देता है

By अनूप कुमार 
Updated Date

Water chestnut in winter  :  ठंड के मौसम में सिंघाड़ा (Water Chestnut) सेहत के लिए एक बेहद फायदेमंद और पौष्टिक फल है। यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है, बल्कि सर्दियों में होने वाली कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। सिंघाड़ा पानी में उगने वाला एक तिकोना फल है। इसका आकार तिकोना होता है और इसके सिर पर सींग जैसे दो कांटे होते हैं।

पढ़ें :- सूरत में बच्चों की दवा के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, जानवरों का टॉनिक भरकर बेच रहा था मेडिकल स्टोर संचालक

ठंड में सिंघाड़ा खाने के फायदे

शरीर को दे ताकत
सिंघाड़े में भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और एनर्जी होती है। सर्दियों के आलस और कमजोरी को दूर करने के लिए यह एक बेहतरीन नाश्ता है।

पानी की कमी करता है दूर
सर्दियों में लोग अक्सर कम पानी पीते हैं, जिससे शरीर में डिहाइड्रेशन होने लगता है। सिंघाड़े में लगभग 74% पानी होता है, जो शरीर में नमी बनाए रखता है।

हार्ट के लिए फायदेमंद
इसमें पोटेशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर (रक्तचाप) को नियंत्रित रखने और दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करता है।

पढ़ें :- उत्तराखंड सरकार का बड़ा फैसला, तंबाकू-निकोटिन वाले गुटखा-पान मसाला पर प्रतिबंध

वजन कंट्रोल करने में मददगार
सिंघाड़े में कैलोरी बहुत कम और फाइबर अधिक होता है। इसे खाने के बाद लंबे समय तक भूख नहीं लगती, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

हड्डियों और दांतों के परफेक्ट
इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो सर्दियों में जोड़ों के दर्द से राहत देता है और हड्डियों व दांतों को मजबूत बनाता है।

थायराइड में उपयोगी
सिंघाड़े में मौजूद आयोडीन और मैंगनीज जैसे खनिज थायराइड ग्रंथि को ठीक से काम करने में मदद करते हैं।

 

 

पढ़ें :- Navratri Fasting Health :  नवरात्रि‍ व्रत में डायबिटीज के मरीज इन बातों का रखें ध्यान ? नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर लेवल
Advertisement