लखनऊ। 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।
पढ़ें :- Video : ये क्या बोल गए बीजेपी सांसद रवि किशन, कहा-राहुल गांधी आप प्रधानमंत्री बनने जा रहे हो...
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि, वर्ष 1947 में लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के परिणामस्वरूप देश को स्वाधीनता प्राप्त हुई। यह दिवस केवल एक समारोह तक सीमित रहने का अवसर नहीं है, बल्कि एक नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की प्रेरणा भी प्रदान करता है।
उन्होंने कहा, विगत 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश ने असमानता, पिछड़ेपन, गरीबी और अशिक्षा को दूर करने की दिशा में अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। आज इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम हम सभी के सामने हैं। उत्तर प्रदेश आज केवल बदल नहीं रहा, बल्कि देश के विकास और परिवर्तन की दिशा तय करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि वर्ष 1947 में लंबे संघर्ष, त्याग और बलिदान के… pic.twitter.com/wjdDrNSg1f
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार का बड़ा फरमान, पीजी करने वाले डॉक्टरों ने 10 साल पहले छोड़ी सरकारी सेवा तो देना होगा एक करोड़ का बॉन्ड
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) August 15, 2026
साथ ही कहा, उत्तर प्रदेश ने ‘उपद्रव प्रदेश’ की छवि से निकलकर ‘उत्सव प्रदेश’ के रूप में अपनी नई पहचान बनाई है। विगत 9 वर्षों में प्रदेश ने अपने बजट, अर्थव्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय और महिला कार्यबल की भागीदारी को लगभग तीन गुना बढ़ाने में सफलता प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा, हम एक ऐसा उत्तर प्रदेश बना रहे हैं, जहां समृद्ध विरासत के साथ भविष्य की तकनीक भी होगी; सांस्कृतिक गौरव के साथ आधुनिकता की गति भी दिखाई देगी। परंपराओं की जड़ें और अधिक मजबूत होंगी और विकास के पंख नई ऊंचाइयों को छूते हुए दिखाई देंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा, उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत हमारी युवा शक्ति है। हमारा युवा प्रतिभावान, परिश्रमी और देश व समाज के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छाशक्ति से भरपूर है। स्वाधीनता दिवस के इस अवसर पर मैं प्रदेश के युवाओं से कहना चाहता हूं कि आपकी प्रतिभा में ही उत्तर प्रदेश की शक्ति निहित है।