रायबरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को यूपी के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के लालगंज कस्बे में आयोजित ‘महिला संवाद’ कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को देश के विकास और नेतृत्व में उचित हिस्सेदारी और भागीदारी देना हमारा लक्ष्य है। हम इस लक्ष्य को पाने के लिए आवाज बुलंद करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि अगर BJP महिला आरक्षण लागू करने को तैयार हो जाए, तो पूरा विपक्ष इसमें उनके साथ है। हम 24 घंटे में लोकसभा की 543 सीटों पर महिला आरक्षण लागू करवा देंगे।
पढ़ें :- सत्ता बदलते ही पश्चिम बंगाल में बदल गए सियासी समीकरण...जानिए क्या है जहांगीर खान के नाम वापस लेने की असली वजह ?
LIVE: LoP Shri @RahulGandhi | Mahila Samvad | Raebareli, Uttar Pradesh
https://t.co/c2XlqFQqre— Congress (@INCIndia) May 19, 2026
नेता विपक्ष ने कहा कि हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के बाद अब असम और पश्चिम बंगाल में BJP ने वोट चोरी की है। जब हमने BJP की वोट चोरी पकड़ी, तो इन लोगों ने SIR का काम शुरू कर दिया। इसमें सीधा चुनाव आयोग ही ऑफिशियली BJP के लिए वोट चोरी कर रहा है।
पढ़ें :- देश में जबरदस्त आर्थिक तूफान आने वाला है, जिसमें सबसे ज्यादा चोट हिंदुस्तान के मजदूरों, किसानों और छोटे व्यापारियों को लगेगी: राहुल गांधी
हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के बाद अब असम और पश्चिम बंगाल में BJP ने वोट चोरी की है।
जब हमने BJP की वोट चोरी पकड़ी, तो इन लोगों ने SIR का काम शुरू कर दिया। इसमें सीधा चुनाव आयोग ही ऑफिशियली BJP के लिए वोट चोरी कर रहा है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi
रायबरेली pic.twitter.com/MdV6mN05Ih — Congress (@INCIndia) May 19, 2026
पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले- PM मोदी का अडानी-अंबानी वाला आर्थिक ढांचा अब ढह जाएगा और आम आदमी को झेलना पड़ेगा नुकसान
नरेंद्र मोदी देशभर में राजनीतिक नक्शा बदलना चाहते हैं
राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी देशभर में राजनीतिक नक्शा बदलना चाहते हैं। ये एक विधानसभा को कई हिस्सों में बांटना चाहते हैं। नरेंद्र मोदी ऐसा परिसीमन चाहते हैं- जिस विधानसभा में कांग्रेस के वोटर हों, उसे बांट दिया जाए और जहां BJP के वोटर हों, उसे मिला दिया जाए। इसीलिए नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार ने एक तरीका निकाला, जिसमें ये महिला आरक्षण की आड़ में परिसीमन कराना चाहते थे। जबकि हमने महिला आरक्षण बिल को समर्थन देकर 2023 में ही पास कर दिया था। मगर मोदी सरकार ने ये बिल तीन साल तक लटकाकर रखा। नेता विपक्ष ने कहा कि जब हमने उसी दौरान महिला आरक्षण बिल लागू करने की बात कही थी, तब सरकार ने कहा कि पहले जनगणना होगी, परिसीमन होगा, फिर महिला आरक्षण बिल पास होगा। अगर मोदी सरकार को महिला आरक्षण बिल लागू करना है तो लोकसभा की 543 सीटों पर लागू करे, हम उनके साथ हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी की असली मंशा महिला आरक्षण के पीछे छिपकर परिसीमन करने की है। यही कारण रहा कि विपक्ष ने संसद में राजनीतिक नक़्शे को बदलने वाले इस बिल को पास नहीं होने दिया। महिला आरक्षण बिल के पीछे फैलाए गए झूठ की यही असली सच्चाई है।
गरीबों से पैसे छीनकर दो पूंजीपतियों में बांट देना, यही नरेंद्र मोदी की राजनीति रही है
नोटबंदी से पहले नरेंद्र मोदी ने कहा कि वे काला धन मिटाना चाहते हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। राहुल गांधी ने कहा कि अब सवाल उठता है कि नोटबंदी क्यों की गई? जो महिलाएं अपने घरों में पैसा बचाकर रखती थीं, उस पैसे को आपसे छीनने के लिए नोटबंदी की गई। गरीबों से पैसे छीनकर दो पूंजीपतियों में बांट देना, यही नरेंद्र मोदी की राजनीति रही है।