Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. West Bengal Elections: मतगणना से पहले TMC कार्यकर्ताओं पर धमकाने के आरोप, सुरक्षा बल हुए तैनात

West Bengal Elections: मतगणना से पहले TMC कार्यकर्ताओं पर धमकाने के आरोप, सुरक्षा बल हुए तैनात

By शिव मौर्या 
Updated Date

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद शनिवार को दो निर्वाचन क्षेत्रों के 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान जारी है। बड़ी संख्या में लोग पुनर्मतदान करने के लिए जा रहे हैं। 29 अप्रैल को राज्य विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के दौरान मतों में हेराफेरी की कई शिकायतें प्राप्त हुई थीं, जिसके बाद 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराने का चुनाव आयोग ने फैसला लिया था।

पढ़ें :- West Bengal Re-Poll: दोबारा वोटिंग में भी 15 बूथों पर हुआ बंपर मतदान, चार मई को आयेंगे नतीजे

वहीं, इस दौरान दक्षिण 24 परगना जिले के फालता में शनिवार को तनाव फैल गया, जब स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले टीएमसी के कार्यकर्ता उन्हें डरा और धमका रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने फालता में पुनर्मतदान की मांग की। उन्होंने कहा कि टीएमसी समर्थक उन्हें धमका रहे हैं। उन्होंने पूरे क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती की भी मांग की ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ का एक बख्तरबंद वाहन भी लगाया गया है।

बता दें कि, यह विरोध उस समय हो रहा है, जब चुनाव आयोग के निर्देश पर दक्षिण 24 परगना के मगराहट पश्चिम और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्रों में 15 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान चल रहा है। चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर दो बजे तक मगराहट पश्चिम में 56.33 फीसदी और डायमंड हार्बर में 54.9 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। जबकि कुल मतदान प्रतिशत 55.57 रहा।

पढ़ें :- West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल के 15 मतदान केंद्रों पर फिर होगी वोटिंग, 2 मई को डाले जाएंगे वोट
Advertisement