Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इंडिया गठबंधन दरार! सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस के रवैए पर जताया एतराज, कहा-अभी पांच राज्यों के चुनाव में हैं व्यस्त

इंडिया गठबंधन दरार! सीएम नीतीश कुमार ने कांग्रेस के रवैए पर जताया एतराज, कहा-अभी पांच राज्यों के चुनाव में हैं व्यस्त

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। लोकसभा चुनाव 2024 (lok sabha election 2024) से पहले बने विपक्षी इंडिया गठबंधन में अब दरार आनी शुरू हो गयी है। पटना में आयोजित एक रैली में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Chief Minister Nitish Kumar) के बयान कुछ इसी तरह इशारा कर रहे हैं। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि, देश का इतिहास बदलने वालों के खिलाफ इंडिया एलायंस का गठन किया गया था लेकिन अब ज्यादा काम नहीं हो पा रहा है। कांग्रेस पार्टी पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में व्यस्त है। पांच राज्यों के चुनाव होने के बाद सबको बुलाएंगे। अभी कोई चर्चा नहीं हो रही है।

पढ़ें :- ये PoK हमारा है, हमारा रहेगा और हम इसे वापस लेकर रहेंगे...विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले अमित शाह

नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के इस बयान के बाद कई तरह की आशंका व्यक्त की जा हरी है। दरअसल, इंडिया गठबंधन के नेता और सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी कांग्रेस पर नाराज चल रहे हैं। ऐसे में गठबंधन में दरार की बात कही जा रही है। बता दें कि, पटना के मिलन स्कूल ग्राउंड में सीपीआई की तरफ से एक रैली को आयोजन किया गया था। सीपीआई के द्वारा “भाजपा हटाओ देश बचाओ रैली” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मंच से कांग्रेस पर निशाना भी साधा।

गठबंधन को मजबूत करने के लिए नहीं हो रहा काम
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने साफ किया कि, भाजपा के खिलाफ इंडिया गठबंधन बनाने में हम सभी ने कितना काम किया है। दो राज्यों में इस गठबंधन को लेकर बैठक भी आयोजित की गयी। इंडिया गठबंधन में सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस है। कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए हम लोगों ने इतना काम किया है लेकिन अब कांग्रेस के नेता न तो कुछ बोल रहे हैं, न कोई चर्चा कर रहे हैं और न ही कुछ कर ही रहे हैं। वह पांच राज्यों के चुनाव में लग गए हैं, लेकिन हम लोग इसे मजबूत करने के लिए पूरा काम कर रहे हैं।

 

पढ़ें :- Fourth Phase Voting: चौथे चरण में सुबह 9 बजे तक 10.35 प्रतिशत मतदान, जानें अब तक कहां कितने वोट पड़े
Advertisement