Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. What to do if there is excess oil in vegetables?: अगर जल्दबाजी में सब्जी में पड़ गया है अधिक तेल तो जरा भी न घबराएं बस इन ट्रिक को करें फॉलो

What to do if there is excess oil in vegetables?: अगर जल्दबाजी में सब्जी में पड़ गया है अधिक तेल तो जरा भी न घबराएं बस इन ट्रिक को करें फॉलो

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

What to do if there is excess oil in vegetables?:  अक्सर एक साथ और जल्दबाजी में काम करने के चक्कर में इस समस्या से किसी न किसी महिला को दो चार जरुर होना पड़ता है। कभी सब्जी में तेल अधिक हो जाता है तो कभी नमक तेज हो जाता है।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:बढ़ रही MDH-Everest की मुश्किलें,नेपाल ने मसालों पर लगाया बैन

आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं अगर सब्जी बनाते समय तेल गलती से ज्यादा पड़ जाएं तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। बस बताएं गए टिप्स को फॉलो करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती है। क्योंकि जरुरत से अधिक तेल सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। चाहे वो मोटापा हो या फिर कोलेस्ट्रॉल जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सब्जी में पर्याप्त तेल का इस्तेमाल ही करना चाहिए।

अगर सब्जी में तेल अधिक हो गया हो तो सब्जी को पानी में उबाल लेँ। इससे कुछ तेल ऊपर ऊपर आ जाएगा इसे अलग कर सकते है।
सब्जी में तेल अधिक पड़ गया हो तो इसे अलग करने के लिए आप ब्रेड का इस्तेमाल कर सकती है।

ब्रेड में पेपर टॉवल की तरह तेल सोखने की क्षमता होती है। इसलिए अगर सब्जी में अधिक तेल पड़ गया हो तो ब्रेड का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए आपको बस इतना करना होगा कि ब्रेड को बड़े बड़े टुकड़ों में काट लें। इसे ग्रेवी में डाल दें। कुछ मिनटों के बाद ब्रेड तेल को सोख लेगी फिर ब्रेड को चम्मच से निकाल लें। इसके अलावा आप दही या छाछ की मदद भी ले सकती है। सब्जी में दही या छाछ मिलाने से अधिक तेल के टेस्ट को कम किया जा सकता है।

अगर सब्जी बनाते समय तेल अधिक पड़ जाए तो थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें। तेल में फैट होता है और फैट ठंड में जम जाता है। इसलिए सब्जी को फ्रिज में रखने से तेल जम जाएगा। जिके बाद आप इसे अलग कर सकते है।

पढ़ें :- घर में अचानक गेस्ट आ जाये तो आलू से बनाएं ये बेहतरीन नाश्ता

इसके अलावा सब्जी की ग्रेवी से तेल को अलग करने के लिए बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए बर्फ के टुकड़ों को आप कुछ देर के लिए ग्रेवी में डाल दें। इससे तेल उसमें चिपक जाएगा और आप बहुत ही आसानी से तेल को ग्रेवी से अलग कर सकते है। अगर सब्जी में तेल अधिक हो जाए तो आप टिशू की मदद ले सकती है। टिशू पेपर में एब्जॉर्ब करने की खासियत होती है। इससे आप एक्स्ट्रा तेल अलग कर सकते है।

Advertisement