Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Video-मीडिया ने प्रियंका गांधी से सदन क्यूं नहीं चल रहा है का दागा सवाल? तो कहा आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा कब देंगे इस्तीफा, सरकार के ट्रैप से निकलिए बाहर

Video-मीडिया ने प्रियंका गांधी से सदन क्यूं नहीं चल रहा है का दागा सवाल? तो कहा आपने धर्मेंद्र प्रधान से पूछा कब देंगे इस्तीफा, सरकार के ट्रैप से निकलिए बाहर

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद परिसर से निकलते हुए कांग्रेस महासचिव व वायनाड से लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary and MP Priyanka Gandhi) ने मीडिया ने सदन चलने के बारे में सवाल दगा तो उल्टे मीडियाकर्मियों से सवाल दागते हुए कहा कि मैं सिर्फ उन सवालों का जवाब दूंगी जो प्रासंगिक  हैं। आप इस सरकार के जाल में फंसे हुए हैं। आप हमेशा वही पूछते हैं जो यह सरकार पूछवाना चाहती है। ठीक है, हर बार उनसे पूछिए, उनके मंत्री निकल रहे हैं न। प्रधानमंत्री जी सदन में आए ही नहीं हैं। इतना बड़ा आंदोलन चल रहा है। पूरा देश का यूथ बाहर है। प्रधानमंत्री सदन में नहीं आए हैं और आप मेरे से पूछ रहे हो कि सदन क्यों नहीं चल रहा है? उनसे पूछो कि क्या हो रहा है? छात्रों students के लिए क्या किया जा रहा है? छात्रों students की मांग demand का क्या हो रहा है, यह पूछो न। यह सारे सवाल पूछो और यह जो मंत्री आ रहे हैं, जा रहे हैं, इनसे पूछो इस्तीफा कब देंगे? आपने पूछा है? मैं जानना चाहती हूं। आपने पूछा धर्मेंद्र जी से कि वो इस्तीफा कब देंगे?

पढ़ें :- Video-हरदोई रोडवेज बस स्टैंड पर बड़ा हादसा,दो बसों के बीच पिसकर महिला की मौत, 10 साल पहले पति ने भी ऐसे ही हादसे में गंवाई थी जान

नहीं नहीं आप बता दो पूछा है कि नहीं। नहीं पूछा ना। आपने पूछा है। आपने पूछा धर्मेंद्र प्रधान जी आप इस्तीफा कब दे रहे हैं? आपने पूछा है। हां व न में जवाब दीजिए । गोलमोल जवाब नहीं। आपने जवाब नहीं दे रहे न। आपने अमित शाह जी से पूछा कि उन्होंने लाठियां क्यों चलवाई? आपने अमित शाह जी से पूछा कि इतने छोटे छोटे बच्चे अस्पताल में क्यों है कि जब बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, उनके माता पिता उनको फोन phone भी नहीं कर सकते क्योंकि आपने इंटरनेट internet काटा है। एनएसए NSA लगा है किस लिए? यह आतंकवादी है। पूछा है आपने तो जब आप पूछेंगे ना इनसे तब मैं आपके सवालों का जवाब दूंगी।

प्रियंका का सरकार पर हमला

प्रियंका गांधी ने सवाल उठाया कि अब तक इन दोनों मंत्रियों की जवाबदेही क्यों तय नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इसका जवाब खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि संसद की कार्यवाही नहीं चल पाने के लिए भी सरकार जिम्मेदार है। प्रियंका ने कहा कि सरकार को यह बताना चाहिए कि संबंधित मंत्री कब इस्तीफा देंगे और इस पूरे मामले की जवाबदेही कौन लेगा?

आपने हमारे लोकतंत्र के इतिहास में कभी देखा है कि सरकार के सांसद खुद संसद के बाहर प्रदर्शन करें? ये संसद नहीं चला पा रहे हैं, बेहद कमजोर और कायर हैं। इस लोकतंत्र में युवाओं के साथ कैसा व्यवहार ​हो रहा है? जायज मांगों के लिए उनपर अत्याचार कर रहे हैं, लाठी और आंसू गैस चलवा रहे हैं। प्रधानमंत्री जो हर भारतीय की उपलब्धि का श्रेय लेते हैं, जो भारत के मंगल ग्रह पर जाने का भी श्रेय लेते हैं, वे पेपर लीक की जिम्मेदारी क्यों नहीं ले रहे? 152 पेपर लीक हुए और किसी को सजा नहीं हुई। मोदी जी को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए।

Advertisement