Varanasi Railway Station viral video : यूपी के वाराणसी के रेलवे स्टेशन को देश के प्रमुख स्टेशनों में सबसे साफ-सुथरा और सुविधायुक्त स्टेशन माना जाता है। जहां से सभी बड़े शहरों के लिए ट्रेन संचालित होती हैं और ये आधुनिक सुविधाओं वाला स्टेशन है। लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में इस स्टेशन के प्लेटफॉर्म की छत से पानी टपकता नजर आ रहा है। जिसको लेकर घोसी से सपा सांसद राजीव राय ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्रालय पर तंज़ कसा है।
पढ़ें :- Video-अखिलेश यादव का पलटवार, बोले-भाजपा को डर है कि कोई आस्थावान श्रद्धालु ‘चढ़ावा-चंदा-दान’ चोरी के त्रिदानवों का न फूंक दे पुतला
दरअसल, वाराणसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र है। ऐसे में विपक्षी दल सपा के सांसद राजीव राय ने इसको लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मंगलवार को स्टेशन पर पानी टपकने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “माननीय प्रधानमंत्री जी आपने तो विकास की गंगा बहाने की बात कही थी, अब देखिए ना ये रेस मन्त्रालय (रेल मंत्रालय) वाले आपके ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी के स्टेशन पर झरना बहाने लगे… अब देखो ना विनोद ऐसा क्यों कर रहे हैं ये लोग…”
माननीय प्रधानमंत्री जी आपने तो विकास की गंगा बहाने की बात कही थी,
अब देखिए ना ये रेस मन्त्रालय वाले आपके ही संसदीय क्षेत्र वाराणसी के स्टेशन पर झरना बहाने लगे
अब देखो ना विनोद ऐसा क्यों कर रहे हैं ये लोग
@PMOIndia @RailMinIndia @AshwiniVaishnaw pic.twitter.com/TN4qo0dZgF पढ़ें :- Lucknow Poster Controversy : लखनऊ में लगा 'भारत विरोधी रावण' का पोस्टर, अखिलेश, राहुल, अतीक समेत कई हस्तियों की हैं तस्वीरें
— Rajeev Rai (@RajeevRai) July 7, 2026
रेलवे ने दी सफाई
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोमवार 6 जुलाई 2026 को वाराणसी में तेज बारिश के बाद रेलवे स्टेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। एक यात्री की ओर से रिकॉर्ड क्यी गए इस वीडियो में प्लेटफार्म की छत से पानी टपकता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर सवाल उठ रहे हैं। जिसके बाद रेलवे ने एक बयान जारी कर सफाई दी कि प्लेटफार्म नंबर 8 पर डाउन पाइप और वैली गटर के जोड़ पर पत्तों का कचरा तथा पतंग की डोर जमा पाई गई। वहीं, जब तेज हवा चली तो ये चीजें शेल्टर पर गिरीं, जिससे अस्थायी रूप से जल निकासी में रुकावट आई और पानी रिसने लगा।