Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. जानलेवा कोविशील्ड वैक्सीन जनता को लगवाने का फैसला पीएम मोदी ने लिया, तो जिम्मेदारी किसकी?

जानलेवा कोविशील्ड वैक्सीन जनता को लगवाने का फैसला पीएम मोदी ने लिया, तो जिम्मेदारी किसकी?

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट पर लिखा कि देखते हैं कि कोविशील्ड वैक्सीन से ब्लड क्लॉटिंग के जानलेवा ख़तरे (Covishield Vaccine Side Effects) की ज़िम्मेदारी अब कौन लेता है? उन्होंने लिखा कि क्या वैक्सीन कंपनियों से चंदा लेते समय भाजपा सरकार को ये बात पता थी।

पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि अगर ‘हां’ तो जनता के जीवन को ख़तरे में क्यों डाला, यदि ‘न’ तो बिना जांच के इतना घातक फ़ैसला किसने लिया और इसको नज़रअंदाज़ करने के लिए किसने और कितना लिया?  देश में अचानक होने वाली मौतों के पीछे की असल वजह अभी तक सामने नहीं आई है। कुछ लोगों इसके पीछे कोविड वैक्सीन को वजह बता रहे हैं।

पढ़ें :- एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा, डिवाइडर पर लगेंगे डमरू, त्रिशूल और ॐ के झंडे

हालांकि रिसर्च में अचानक होने वाली मौतों के पीछे की वजह का भी खुलासा किया है। रिपोर्ट में ऐसे कई फैक्टर्स की पहचान की गई है जो अचानक होने वाली मौतों के पीछे की वजह बनते हैं। इसमें बताया गया कि कोरोना के दौरान अस्पताल में ज्यादा दिनों तक भर्ती रहने, परिवार में किसी की अचानक मृत्यु, मृत्यु से 48 घंटे पहले अत्यधिक शराब पीना, नशीली दवाओं का उपयोग और मौत से 48 घंटे पहले बहुत ज्यादा शारीरिक गतिविधि (जिम में व्यायाम) शामिल है।

Advertisement