Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. iPhone और Android पर Ola-Uber का अलग-अलग किराया क्यूं? कंपनी से केंद्र सरकार ने मांगी सफाई

iPhone और Android पर Ola-Uber का अलग-अलग किराया क्यूं? कंपनी से केंद्र सरकार ने मांगी सफाई

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) के तरफ से कैब एग्रिगेटर (Cab Aggregator)  को नोटिस दिया है। साथ ही जवाब मांगा गया है। बता दें कि यह नोटिस Ola और Uber को भेजा गया है। कैब एग्रीगेटर (Cab Aggregator) से सफाई मांगी है कि अलग-अलग फोन यूजर्स के लिए प्राइस अलग क्यों दिखाए जा रहे हैं? ये नोटिस कंज्यूमर प्रॉटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) की तरफ से जारी किया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

यह नोटिस ऐसे समय सामने आया है, जहां हाल ही की रिपोर्ट्स में खुलासा हुआ था कि Ola और Uber ने फोन मॉडल्स के आधार पर अलग -अलग किराया दिखा रहे हैं। अलग-अलग डिवाइसों में Apple iPhone और Android Phone का नाम शामिल है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि फोन मॉडल्स यानी Android और iPhone होने पर ऐप पर किराया भी अलग-अलग नजर आया। CCPA की तरफ से नोटिस जारी किया और कैब सर्विस से जवाब मांगा है। हालांकि Ola और Uber ने इस मामले में कोई जवाब नहीं दिया है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने X प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करके भी इसकी जानकारी शेयर की है। स्मार्टफोन की दुनिया में Android और iPhone दो अलग -अलग प्लेटेफॉर्म हैं। Google का Android प्लेटफॉर्म है, वहीं Apple के iPhone में iOS17 का इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisement