उत्तर प्रदेश के रामपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बीते दिन यहां के शाहबाद तहसील परिसर में एक महिला अपने पति को दुपट्टे से बांध लिया और अपने साथ लेकर घूमती नजर आयी।
पढ़ें :- Viral Video : इटली एयरपोर्ट पर तेज तूफान की चपेट में आया विमान खिलौने की तरह पलटा, नहीं हुई कोई जनहानि
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तुरखेड़ा की रहने वाली एक महिला की शादी करीब सात साल पहले बिलारी थाना क्षेत्र के देवरी में हुई थी।।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शादी के कुछ समय बाद से ही दोनो के बीच अनबन हो गई जिसकी वजह से महिला अपने मायके में ही रहने लगी। इसके बाद महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज अधिनियम का केस दर्ज करा दिया।
शुक्रवार को मुकदमे की तारीख थी। पति भी तहसील परिसर पहुंचा था। पति को देख महिला पति के साथ जाने की जिद पर अड़ गई और हंगामा करने लगी। नाराज पति ने महिला को साथ ले जाने से मना कर दियाा तो महिला ने अपने दुपट्टे से उसका हाथ बांध दिया।
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस जा पहुंची। मामला विचाराधीन होने की वजह से पुलिस ने कुछ भी करने से अपने हाथ खड़े कर दिए। युवक का आरोप है कि शादी धोखे से कराई गई थी। ससुरालवालों ने किसी और की फोटो दिखाकर शादी कराई थी। जबकि महिला ने इन आरोपों को खारिज किया है। हंगामे के बाद महिला अपने पति के साथ ससुराल चली गई।