Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Winter Tips : सर्दियों की डाइट में काली गाजर को करें शामिल, फिट रखने में होती है रामबाण

Winter Tips : सर्दियों की डाइट में काली गाजर को करें शामिल, फिट रखने में होती है रामबाण

By अनूप कुमार 
Updated Date

Winter Tips : गाजर का हलवा सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। गाजर स्वादिष्ट होती है। हर आयु वर्ग के लोग इसे पसंद करते हैं। सर्दियों में काली गाजर खाने के कई फायदे है। इस मौसम में काली गाजर खाना सेहत के लिए रामबाण माना जाता है।कांजी हेल्थ के लिए काफी न्यूट्रीशियस होती है। काली गाजर की कांजी भी बनायी जाती है।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

पोषक तत्वों से भरपूर काली  गाजर में फाइबर, पोटेशियम, विटामिन-ए, विटामिन-सी, मैंगनीज, विटामिन-बी जैसे कई तत्व पाए जाते है। एंथोसायनिन पाया जाता है जो दिल को मजबूत रखता है। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने के लिए काली गाजर के सेवन के फायदे देखे जा सकते हैं। काली गाजर में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी पाए जाते हैं। ये प्रभाव शरीर की सूजन की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। काली गाजर में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव भी पाए जाते हैं। ये प्रभाव शरीर की सूजन की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।

1.काली गाजर का रस खून साफ करने वाला होता है।
2.ताजा काली गाजर का सेवन सलाद, जूस, अचार और कांजी के रूप में किया जा सकता है।
3.काली गाजर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करती है।
4.काले गाजर के बीज का तेल खोपड़ी की खुजली को नियंत्रित करता है और बालों के विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।

Advertisement