Women’s T20 World Cup 2026 : आज से आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है। इस बार इंग्लैंड और वेल्स में टूर्नामेंट के मैच खेले जाएंगे। जहां कुल 12 टीमें वर्ल्ड चैंपियन बनने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड के सामने श्रीलंका टीम होगी। आइये जानते हैं कि आईसीसी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच फैंस का कब और कहां लाइव देख सकेंगे-
पढ़ें :- ICC ने श्रीलंका को दिया बड़ा झटका, छीनी पहले विमेंस चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी
विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का 10वां एडिशन 12 जून से शुरू होगा और फाइनल 5 जुलाई को लॉर्ड्स में होगा। जिसमें पहला मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड विमेन और श्रीलंका विमेन के बीच खेला जाएगा। जोकि भारतीय समयानुसार, रात 11: 00 बजे शुरू होगा। भारत में टूर्नामेंट के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग Jio Hotstar पर होगी। वहीं लाइव टेलीकास्ट Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2, Star Sports 2 HD, Star Sports 3 और Star Sports 3 HD टीवी चैनलों पर उपलब्ध होगा। इस बार 12 टीमें 24 दिनों में 33 मुकाबले खेलेंगी।
विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत के मैच
इंडिया विमेंस टीम, टी20 वर्ल्ड कप में अभियान की शुरुआत 14 जून, 2026 को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ करेगी और फिर 17 जून को लीड्स में नीदरलैंड्स और 21 जून को मैनचेस्टर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद भारत 25 जून को उसी मैदान पर बांग्लादेश से भिड़ेगा और फिर 28 जून को लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना अंतिम ग्रुप स्टेज मैच खेलेगा।