Women's Asia Cup 2026 : दुबई में खेले जा रहे विमेंस एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गतविजेता टीम इस बार भी ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। लेकिन, मेंस एशिया कप 2025 के फाइनल की तरह इस टूर्नामेंट के फाइनल में बवाल होना तय है।
Women’s Asia Cup 2026 : दुबई में खेले जा रहे विमेंस एशिया कप 2026 में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने ग्रुप स्टेज में अजेय रहते हुए सेमी-फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। गतविजेता टीम इस बार भी ट्रॉफी की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। लेकिन, मेंस एशिया कप 2025 के फाइनल की तरह इस टूर्नामेंट के फाइनल में बवाल होना तय है।
दरअसल, विमेंस एशिया कप 2026 के सेमी-फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला बांग्लादेश से हो सकता है और भारत पहले से हुई फाइनल का दावेदार है। अगर फाइनल में भी भारतीय टीम जीतती है तो ट्रॉफी किसके हाथ से मिलेगी इसको लेकर विवाद खड़ा हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी, जो एसीसी चेयरमैन भी हैं, वो 13 सितंबर 2026 को फाइनल में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हो सकते हैं। स्पष्ट है कि नकवी विजेता को ट्रॉफी सौंपने की जिद पर फिर अड़े रह सकते हैं। जैसा उन्होंने भारत की मेंस टीम के विजेता बनाने पर किया था।
भारत की मेंस टीम ने ट्रॉफी लेने से किया इंकार
गौरतलब है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव काफी ज्यादा बढ़ गया था। वहीं, एशिया कप 2025 में जब दोनों देशों की क्रिकेट टीमों आमना-सामना हुआ तो कोई हैंडशेक नहीं हुआ। इसके बाद फाइनल में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई टीम ने फाइनल में पाकिस्तान को रौंदा तो एक नया विवाद सामने आया।
पिछले एशियाई चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम ने पाकिस्तान के गृहमंत्री मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया था और टीम ने बिना ट्रॉफी के जश्न मनाया था। जिसके बाद नकवी ट्रॉफी लेकर अपने साथ चले गए थे। जिसको लेकर काफी विवाद हुआ था और विमेंस एशिया कप 2026 के फाइनल में भी ऐसे ही विवाद की संभावना जतायी जा रही है।