Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. World Bicycle Day 2022: साइकिलिंग करना सेहत और पर्यावरण के लिए फायेमंद , याददाश्त में आती है तेजी

World Bicycle Day 2022: साइकिलिंग करना सेहत और पर्यावरण के लिए फायेमंद , याददाश्त में आती है तेजी

By अनूप कुमार 
Updated Date

World Bicycle Day 2022: सवारी में साइकिल का अपना अलग ही आनंद है। जब नन्हा बच्चा अपने पैरों पर चलना सीख लेता है तो उसके बार उसकी निगाह साइकिल पर टिक जाती है। परिवर के लोग बच्चे को तीन पहिए वाली साइकिल को चलाना सिखाते है। साइकिल जीवन की पहली सवारी है जिसके बाद ही फर्राटे भरने वाली सवारियों में लोग रूचि लेते है। आज 3 जून है।हर साल इस दिन को विश्व साइकिल दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने के पीछे का कारण यह है कि लोगों को साइकिल से होने वाले फायदों के बारे में जागरूक करना हैं। बता दें कि यदि नियमित रूप से 30 मिनट साइकिल चलाई जाए तो इससे सेहत को कई फायदे हो सकते हैं।साइकिल परिवहन का एक सरल साधन तो है ही, साथ ही यह पर्यावरण के संरक्षण में भी काफी योगदान दे सकती है।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

अगर इससे जुड़ी शारीरिक और मानसिक सेहत से की जानकारी दें तो शोधों में पाया गया है कि रोजाना आधा घंटा साइकिलिंग करना हमें मोटापे, हृदय रोग, मानसिक बीमारी, मधुमेह और गठिया आदि कई बीमारियों से बचा सकता है। 30 मिनट साइकिल चलाने से याददाश्त में तेजी आती है, इससे अलग मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। 30 मिनट साइकिल चलाने से व्यक्ति की शारीरिक पावर भी बढ़ती है इसके अलावा शरीर की सारी मांसपेशियां स्वस्थ और मजबूत रहती हैं।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, इस दिवस को मनाने के पीछे सदस्य राज्यों को विभिन्न विकास रणनीतियों पर ध्यान केंद्रित करने और अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, उपराष्ट्रीय, क्षेत्रीय विकास नीतियों और कार्यक्रमों में साइकिल को शामिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

 

पढ़ें :- Prajwal Revanna Sexual Abuse Case: रद्द हो सकता है रेवन्‍ना का डिप्लोमेटिक पासपोर्ट? विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
Advertisement