WPL 2027 Auction Live : आज विमेंस क्रिकेट के फैंस के लिए एक बाद दिन है, क्योंकि भारत की फेमस विमेंस टी20 लीग यानी विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी बुधवार को आयोजित की जानी है। जिसमें फ्रेंचाइजी टीमें 27 खाली स्लॉट (20 भारतीय और 7 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित) को भरने के लिए बोली लगाएंगी। इसके लिए कुल 146 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इस सूची में 119 भारतीय खिलाड़ी और 27 विदेशी क्रिकेटर शामिल हैं, जिन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच होड़ होगी। आइये जानते हैं कि विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए आयोजित होने वाले ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकेंगे-
पढ़ें :- PPS Transfer: यूपी पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 144 अफसरों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट
WPL 2027 की नीलामी कब होगी?
WPL 2027 की खिलाड़ियों की नीलामी आज शाम 5:30 बजे (IST) होगी।
WPL 2027 की नीलामी कहां होगी?
WPL 2027 की नीलामी केरल के कोच्चि में स्थित ‘ग्रैंड हयात कोच्चि’ में होगी।
पढ़ें :- राजा भैया की पत्नी का भावुक पोस्ट, लिखा-हजूर सनातन धर्म में विवाह सामाजिक बंधन नहीं, बल्कि सात जन्मों का है पवित्र संकल्प
भारत में प्रशंसक WPL 2027 की नीलामी को लाइव कहां देख सकते हैं?
प्रशंसक WPL 2027 की नीलामी की लाइव स्ट्रीमिंग ‘जियोहॉटस्टार’ (JioHotstar) ऐप पर देख सकते हैं।
WPL 2027 की नीलामी का प्रसारण किस TV चैनल पर होगा?
WPL 2027 की नीलामी का प्रसारण ‘सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क’ (Sony Sports Network) पर किया जाएगा।
WPL 2027 की नीलामी में कौन-सी टीमें हिस्सा लेंगी?
पढ़ें :- तुष्टिकरण में डूबी सपा कान खोलकर सुन ले, ‘जय श्रीराम’ भी गूंजेगा और ‘राधे-राधे’ भी...अखिलेश याादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार
इसमें हिस्सा लेने वाली पाँच फ्रेंचाइजी हैं: दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और यूपी वॉरियर्स।
WPL 2027 की नीलामी में सबसे ज़्यादा बेस प्राइस क्या है?
सबसे ज़्यादा बेस प्राइस कैटेगरी ₹50 लाख है, जिसमें सोफिया डंकले और सोफी मोलिन्यू जैसी खिलाड़ी शामिल हैं।
WPL 2027 सीज़न कब शुरू होगा?
तय शेड्यूल के अनुसार, WPL 2027 सीज़न 14 जनवरी से शुरू होगा और 7 फरवरी तक चलेगा।