Yoga Day 2026 : डिजिटल युग में तकनीक और भागदौड़ भरी जिंदगी के बीच योग आपके सुनहरे सपनों को सच करने का सबसे शक्तिशाली माध्यम बन सकता है। आधुनिक जीवन में योग केवल शारीरिक कसरत नहीं, बल्कि mental clarity और सफलता पाने का एक डिजिटल टूल है। हर साल 21 जून को दुनिया भर में International Yoga Day मनाया जाता है।
पढ़ें :- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले देशभर में तैयारियां तेज, कोलकाता बनेगा मुख्य केंद्र
‘स्वस्थ उम्र बढ़ाने के लिए योग’
हर साल इस दिन को खास थीम और विचार के मद्देनजर मनाया जाता है। साल 2026 की थीम ‘Yoga for Healthy Ageing’ यानी ‘स्वस्थ उम्र बढ़ाने के लिए योग’ रखी गई है। दुनिया भर के लोगों के लिए योग एक ऐसा साधन बनकर उभरता है जो बढ़ती उम्र के बावजूद व्यक्ति को सक्रिय, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाए रखने में मदद कर सकता है।
शुद्ध खानपान
विशेषज्ञों का मानना है कि उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि व्यक्ति कमजोर या बीमार ही हो जाए। शुद्ध खानपान, नियमित शारीरिक गतिविधि और योग के माध्यम से जीवन के हर पड़ाव को बेहतर बनाया जा सकता है।
एकाग्रता (Focus) में वृद्धि
डिजिटल युग में लगातार स्क्रीन टाइम और सोशल मीडिया के नोटिफिकेशन हमारे ध्यान को भटकाते हैं। योग और ध्यान (Meditation) मस्तिष्क के फोकस को बढ़ाते हैं, जिससे आप अपने लक्ष्यों पर बिना भटके काम कर सकते हैं।
योग शरीर की लचीलापन, संतुलन और ताकत बनाए रखने में मदद करता है। हेल्दी तरीके से एजिंग करने के लिए योगा करना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा सकता है। और इसी बात को महत्व प्रदान करने के लिए तो लोगों को जागरुक बनाने के लिए योग दिवस की ये खास थीम रखी गई है।