लखनऊ। यूपी विधानमंडल सत्र (UP Legislative Assembly Session) के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 17865.72 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट (Supplementary Budget) पेश किया। मूल बजट 2.42 फीसदी, 790.49 करोड़ के नए प्रस्ताव लाए गए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) भी सदन में मौजूद रहे। सरकार की तरफ से मंत्री सुरेश खन्ना ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने आंकड़ों को रखते हुए सरकार की नीतियों और महिला सुरक्षा पर किए जा रहे कार्यों को बताया। अनुपूरक बजट में मुख्य फोकस नगर विकास की योजनाओं, बुनियादी ढांचे का विकास, महाकुंभ से जुड़ी मूलभूत सुविधाएं, जनता से सीधे जुड़े विभागों के कार्य, औद्योगिक विकास, स्वास्थ्य और परिवहन रहेगा। इसमें महाकुंभ के दौरान कराए जाने वाले विकास कार्यों के साथ जेवर एयरपोर्ट के लिए धन का आवंटन किया जा सकता है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विपक्ष के प्रश्नों का दिया जवाब
प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों और शिक्षकों की भर्ती को लेकर शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने विपक्ष के प्रश्नों का जवाब दिया। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को दी जा रही सुविधाओं और सरकारी योजनाओं के बारे में बताया।
सदन में गूंजा महिला उत्पीड़न और सुरक्षा का मुद्दा
सदन में विपक्ष ने महिला उत्पीड़न और सुरक्षा का मुद्दा उठाया। कहा कि एनसीआरबी और सरकार के आंकड़ों में काफी हेर फेर हैं। सरकार को इसे गंभीरता से लेते हुए विचार करना चाहिए। अपराधियों के हौसले बुंलद नजर आते हैं।
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
जौनपुर के मछलीशहर से सपा विधायक रागिनी ने पेयजल को लेकर सरकार को घेरा, ऐसे में लोगों को शुद्ध पेयजल कैसे मिलेगा?
सरकार में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने पेयजल से संबंधित सवालों का जवाब दिया। उन्होंने अब तक किए गए कार्य और भविष्य में सरकार के लक्ष्यों की जानकारी दी। जौनपुर के मछलीशहर से सपा विधायक रागिनी ने पेयजल को लेकर सरकार को घेरा। सवाल पूछा कि क्या जनता को हैंडपंप उपलब्ध कराए जाएंगे। आज स्थिति यह है कि सरकार अपने मंत्रियों की नहीं सुन रही, वहीं ठेकेदार, अधिकारियों की नहीं सुन रहे हैं। ऐसे में लोगों को शुद्ध पेयजल कैसे मिलेगा?
चांदपुर से सपा विधायक स्वामी ओमवेश ने ग्रामीण विकास और पंचायत सहायकों को लेकर सवाल पूछे। उनका मानदेय बढ़ाने को लेकर सवाल पूछे।
पंचायती राज मंत्री ओम फ्रकाश राजभर ने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कितने पंचायत सहायकों की भर्ती की गई है। उनको कितना मानदेय दिया जा रहा है। आगे उनको लेकर क्या योजनाएं हैं?