Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Patta ghobhi Paratha: आज से पहले कभी नहीं खाया होगा आपने इस सब्जी का पराठा, ट्राई करें एकदम अलग रेसिपी

Patta ghobhi Paratha: आज से पहले कभी नहीं खाया होगा आपने इस सब्जी का पराठा, ट्राई करें एकदम अलग रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अधिकतर घरों में पत्तागोभी की तमाम रेसिपीज ट्राई की जाती हैं। कोई से सब्जी बनाकर खाता है तो कोई चाउमिन आदि में खाना पंसद करता है। लेकिन अब तक आपने आलू, गोभी, प्याज आदि का पराठा खाया होगा। आज हम आपको पत्तागोभी का पराठा बनाने का तरीका बताने जा रहे है। जो खाने में टेस्टी और कुरकुरा होता है। तो चलिए जानते है पत्तागोभी का पराठा बनाने का तरीका।

पढ़ें :- Desi snacks : स्वाद और पोषण से भरपूर ये हैं देसी स्नैक्स, लंबे समय तक ऊर्जा देने में सक्षम

पत्तागोभी का पराठा बनाने के लिए सामग्री

पत्तागोभी- 4 कप या 1 मीडियम साइज
तेल- 3 बड़ा चम्मच
गेहूं का आटा- 2 कप
हींग- 1/2 छोटा चम्मच
जीरा- 1 छोटा चम्मच
साबुत धनिया- 1 बड़ा चम्मच
अदरक- 1 टुकड़ा बारीक कटा
हरी मिर्च- 1-2 कटी हुई
प्याज- 1/3 कप बारीक कटा
गाजर- 1/3 कप कद्दूकस किया
नमक-स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर-1 1/2 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
चाट मसाला- 2 छोटा चम्मच
अजवाइन- 1/2 छोटा चम्मच

पत्तागोभी का पराठा बनाने का तरीका

सबसे पहले पत्ता गोभी को पतला महीन काट लें। अब पैन में तेल, हींग, जीरा डालें. साबुत धनिया को कूट लें और इसे भी डाल दें। इसमें हरी मिर्च, अदरक, प्याज, गाजर और पत्तागोभी डाल दें। अब इसे अच्छी तरह से चलाएं और फिर स्वादानुसार नमक डाल दें।

पढ़ें :- FSSAI ने केएफसी, फ्लिपकार्ट इंडिया और नेस्ले को जारी किया नोटिस, मैगी के पैकेट में मिले कीड़े, बैच मार्केट से हटाने के दिए आदेश

अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, चाट मसाला डाल दें। अब इसे अच्छी तरह से भूनें ताकि पानी निकला हो तो सूख जाए। आप इसमें धनिया पत्ती भी काट कर डाल सकते हैं। इससे फ्लेवर बढ़ेगा। जब मसाले, प्याज सब पक जाएं तो इसे एक प्लेट में निकाल लें, ताकि ठंडा हो जाए।

अब आटे को बर्तन में डालें और चुटकी भर नमक, अजवाइन, तेल जरूरत के अनुसार डाल दें। अब इसमें पानी डालते हुए गूंथें। सॉफ्ट आटा गूंथ कर इसे 5 मिनट सेट होने के लिए छोड़ दें। अब जैसे सभी पराठे को बनाते हैं, उसी तरह आटे की लोई लें और इसमें भुने हुए पत्तागोभी के मसाले की स्टफिंग करें। गैस पर तवा या पैन गर्म करें और पराठा को डालें। दोनों तरफ तेल या घी लगाकर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। तैयार है गरमा-गरम पत्तागोभी के पराठे। इसे आप हरी या लाल चटनी, दही, अचार के साथ सर्व करें।

Advertisement