Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Health Tips : नारियल पानी से जुड़े हर सवाल का सही जवाब आपको मिलेगा, डॉक्टर ने बताया किन समस्याओं में फायदेमंद है और कितना पीएं

Health Tips : नारियल पानी से जुड़े हर सवाल का सही जवाब आपको मिलेगा, डॉक्टर ने बताया किन समस्याओं में फायदेमंद है और कितना पीएं

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

नारियल पानी को लेकर अक्सर सवाल आते हैं हम सभी के मन में। हम सब ये जाते हुए की नारियल पानी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है फिर भी चूक जाते हैं। आइए जानते डॉ. सेठी से नारियल पानी के बारे में

पढ़ें :- योग स्वस्थ शरीर और शांत मन का है राज, ये हमें अंदर से बनाता है मजबूत

नारियल पानी को लेकर पूछे जाने वाले सवाल और उनके सही जवाब

सवाल- क्या नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है?

जवाब- हां, नारियल पानी शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

सवाल- क्या नारियल पानी पेट के लिए अच्छा है?
जवाब- हां, नारियल पानी में पाए जाने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स पाचन को मजबूत बनाते हैं।

पढ़ें :- मार्केट में  स्टिकर लगे मिलने वाले फल और सब्जियां, क्या ये सच में हैं खतरनाक?

सवाल- क्या नारियल पानी से एसिड और एसिडिटी कम होती है?
जवाब- हां, अगर हल्का एसिड रिफ्लक्स हो रहा है तो कंट्रोल किया जा सकता है।

सवाल- क्या नारियल पानी वजन घटाने में मदद करता है?
जवाब- नहीं, मोटापा कम करने में नारियल पानी का ऐसा कोई अहम रोल नहीं है।

सवाल- क्या नारियल पानी पीने से ब्लड प्रेशर कम होता है?
जवाब- हां, नारियल पानी हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है क्योंकि इसमें पोटेशियम होता है।

सवाल- क्या किडनी स्टोन में नारियल पानी फायदा करता है?
जवाब- हां, किडनी स्टोन में भी नारियल पानी फायदा करता है। कई स्टडीज में ये पाया गया है।

सवाल- क्या नारियल पानी स्पोर्ट्स ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक का अच्छा विकल्प है?
जवाब- हां, नारियल पानी में शुगर की मात्रा बहुत कम होती है और पोटेशियम ज्यादा होता है। जो एनर्जी देता है।

पढ़ें :- गर्मियों में स्किन को ठंडा और ग्लोइंग रखने के लिए खाएं ये फल

सवाल- क्या नारियल पानी डिप्रेशन को दूर करता है?
जवाब- नहीं, ऐसा स्टडीज में नहीं पाया गया है।

सवाल- क्या नारियल पानी में ज्यादा कैलोरी होती हैं?
जवाब- नहीं, एक कप नारियल पानी में 45 से 60 कैलोरी होती हैं।

सवाल- एक दिन में कितना नारियल पानी पीना चाहिए?
जवाब- 1 कप करीब 240 ml नारियल पानी रोज पी सकते हैं।

सवाल- क्या नारियल पानी पीना सेहत के लिए अच्छा है?
जवाब- हां, ये एक सुरक्षित और बहुत हेल्दी ड्रिंक है

सवाल- क्या डायबिटीज में नारियल पानी पी सकते हैं?
जवाब- हां, नारियल पीना लो कैलोरी ड्रिंक है जो डायबिटीज में भी फायदेमंद है।

 

पढ़ें :- Healthy Diet : अगर आप भी बार-बार पड़ते हैं बीमार, डाइट में शामिल करें ये 5 जरूरी चीजें
Advertisement