मोहाली । मोहाली के सेक्टर-66 (Mohali Sector-66) स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स कंपनी (Logistics company) में युवती डिंपल खत्री (Dimple Khatri) की हत्या के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। आरोपी हरजिंदर सिंह मान ने पूछताछ में कबूल किया है कि उसने हत्या में इस्तेमाल किए गए तीन चाकू ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म अमेजन (Online shopping platform Amazon) से मंगवाए थे। पुलिस अब चाकुओं की खरीद से जुड़े सभी डिजिटल रिकॉर्ड (Digital Record) और अन्य सबूतों की जांच कर रही है। हालांकि पुलिस हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर चुकी है।
पढ़ें :- राज्यसभा सांसद संजय राउत की अचानक तबीयत बिगड़ी, फोर्टिस अस्पताल में कराए गए भर्ती, जानें ताजा हेल्थ अपडेट
पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी मान ने कबूल किया कि डिंपल खत्री (Dimple Khatri) पिछले कुछ समय से उससे दूरी बना रही थी और उससे बातचीत भी बंद कर चुकी थी। इसी बात से आरोपी मानसिक रूप से परेशान हो चुका था। उसे डर था कि डिंपल हमेशा के लिए उससे सारे रिश्ते खत्म कर शहर छोड़ रही है। इसी आशंका और गुस्से ने उसे इस खौफनाक वारदात को अंजाम देने के लिए उकसाया।
पूछताछ में यह भी सामने आया है कि वारदात से पहले आरोपी ने डिंपल के भाई से संपर्क कर यह जानने की कोशिश की थी कि वह उससे बातचीत क्यों नहीं कर रही है। हालांकि, कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर वह और अधिक परेशान हो गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शुरुआत में डिंपल से मुलाकात कर उसे दोबारा बातचीत शुरू करने के लिए मनाने गया था। लेकिन वह अपने साथ चाकू भी लेकर गया।
उसने जब डिंपल से बातचीत करने का प्रयास किया तो डिंपल ने उसकी बात नहीं सुनी। कंपनी के दफ्तर में पहुंचते ही उसने डिंपल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। अचानक हुए हमले के कारण वहां मौजूद कर्मचारी कुछ समझ नहीं पाए और बीच-बचाव नहीं कर सके। गंभीर चोटों के कारण डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई।
एफआईआर (FIR) के अनुसार आरोपी ने डिंपल की गर्दन सहित शरीर के कई हिस्सों पर 32 वार किए। वारदात के बाद उसने उसी चाकू से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास भी किया। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे फेज-8 स्थित फोर्टिस अस्पताल (Fortis Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें :- पंजाबी गायक राजवीर जवंदा का निधन, मोहाली में 11 दिन से चल रहा था इलाज, मनोरंजन जगत में शोक की लहर
4 जून 2026 को शाम करीब 7.40 बजे सेक्टर-66 स्थित एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक कंपनी (SRP US Logistics Company) में यह वारदात हुई थी। मृतका डिंपल खत्री (29) पटियाला के खन्ना सड़क क्षेत्र की रहने वाली थी, जबकि आरोपी हरजिंदर सिंह मान पटियाला के त्रिपड़ी क्षेत्र का निवासी है। मोहाली के फेज-11 के एक निजी लॉजिस्टिक कंपनी (Private logistics company) के कार्यालय में बीते 4 जून की की शाम एकतरफा प्यार ने खौफनाक रूप ले लिया। कंपनी में कार्यरत 30 वर्षीय युवती डिंपल की उसके सहकर्मी हरजिंदर सिंह मान उर्फ हैरी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी।
आरोपी ने महज 35 सेकंड के भीतर युवती पर करीब 32 वार किए। इसके बाद उसने खुद पर भी चाकू से 11 वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। युवती की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई जबकि आरोपी गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती है।
दोनों कंपनी में काम करते थे साथ
मृतका डिंपल पटियाला की रहने वाली थी जबकि आरोपी हरजिंदर सिंह मान (Accused Harjinder Singh Mann) भी पटियाला के रत्न नगर क्षेत्र का निवासी है। दोनों पिछले करीब तीन साल से फेज-11 की एसआरपी यूएस लॉजिस्टिक कंपनी में साथ काम कर रहे थे।
दोनों के बीच पहले थीं नजदीकियां
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच पहले नजदीकियां थीं। हालांकि कुछ माह पहले दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद आरोपी लगातार युवती से दोबारा संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था लेकिन डिंपल उससे दूरी बनाए हुए थी। पुलिस को आशंका है कि इसी रंजिश के कारण आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
हरजिंदर चुपचाप उसके पीछे पहुंचा और अचानक चाकू से हमला किया
सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, वीरवार शाम करीब साढ़े सात बजे डिंपल अपने केबिन में काम कर रही थी। इसी दौरान हरजिंदर चुपचाप उसके पीछे पहुंचा और अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद डिंपल जान बचाने के लिए कार्यालय में इधर-उधर भागी लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा और लगातार वार करता गया।
कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव का प्रयास किया लेकिन आरोपी ने उन्हें भी चाकू दिखाकर पीछे हटा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पूरा घटनाक्रम कुछ ही सेकंड में घटित हो गया। जब आरोपी को लगा कि युवती की मौत हो चुकी है तो उसने उसी चाकू से अपने गले और शरीर पर कई वार कर आत्महत्या का प्रयास किया।