Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. बिना चार्जर के स्मार्टफोन हो जाएगा फुलचार्ज, जरूर ट्राई करें ये तरीके

बिना चार्जर के स्मार्टफोन हो जाएगा फुलचार्ज, जरूर ट्राई करें ये तरीके

By Abhimanyu 
Updated Date

Smartphone full charge without charger: आजकल स्मार्टफोन निर्माता एक से बढ़कर एक फीचर्स के साथ अपने फोन लॉन्च कर रहे हैं, जिनमें पावरफुल प्रोसेसर, ज्यादा स्टोरेज और जबर्दस्त कैमरे शामिल हैं। लेकिन, इन फीचर्स से सभी ज्यादा अहम डिवाइस को पावर देने वाली बैटरी, क्योंकि इसके बिना आपका फोन ही नहीं चलेगा। हालांकि, यूजर्स को कई बार बैटरी डिस्चार्ज होने की समस्या का सामना करना पड़ता है।

पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत

दरअसल, कुछ लोग लंबे समय तक घर से बाहर रहते हैं, इस दौरान उनके फोन की बैटरी डिस्चार्ज हो जाती है। लेकिन समस्या तब होती है, जब उनके पास चार्जर या फोन चार्ज करने का सॉकेट नहीं होता। इस समस्या से बचने के लिए हम आपको कुछ आसान तरीके बताने वाले हैं, जिनके माध्यम से आप बिना चार्जर या चार्जिंग सॉकेट के अपने फोन को आसानी से चार्ज कर सकते हैं। आइये जानते हैं, इन तरीकों के बारे में-

बिना चार्जर के ऐसे करें स्मार्टफोन फुलचार्ज

1- अगर आपके पास लैपटॉप है तो USB केबल को लैपटॉप के USB पोर्ट से कनेक्ट करके स्मार्टफोन को चार्ज कर सकते हैं। कई स्मार्ट टीवी में USB पोर्ट होते हैं जो डिवाइस चार्ज कर सकते हैं।

2- पावर बैंक चलते-फिरते स्मार्टफोन चार्ज करने के लिए एक पोर्टेबल सॉल्यूशन है।

पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप

3- आपका फोन वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करता है, तो उसे किसी भी कंपैटिबल वायरलेस चार्जिंग पैड या स्टेशन पर रखकर चार्ज कर सकते हैं।

4- पोर्टेबल सोलर चार्जर से सनलाइट इस्तेमाल करके आपके फोन को चार्ज कर सकते हैं। ये इमरजेंसी में एक अच्छा ऑप्शन है।

5- हैंड-क्रैंक चार्जर इमरजेंसी में एक अच्छा समाधान है। पावर ग्रिड फेल होने या रिमोट लोकेशन पर ये बहुत काम आते हैं।

6- फोन को चार्ज करने के लिए कार के USB पोर्ट में प्लग कर सकते हैं।

पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
Advertisement