1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. इनके पिछले 10 सालों की उपलब्धि बस यही रही कि शिक्षा परीक्षा माफिया का जन्म हुआ…लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

इनके पिछले 10 सालों की उपलब्धि बस यही रही कि शिक्षा परीक्षा माफिया का जन्म हुआ…लोकसभा में बोले अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा कि, इनके पिछले 10 सालों की उपलब्धि बस यही रही कि शिक्षा परीक्षा माफिया का जन्म हुआ। हमने वह हालत देखे कि नौजवान जब भी तैयारी करके जाता था, परीक्षा देकर लौटता था तो उसको पता चलता था कि पेपर लीक हो गया, जितनी परीक्षा हुई सब पेपर लीक हुए।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा की कार्यवाही मंगलवार को फिर से शुरू हो गयी। केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग, नीट और अग्निपथ जैसे मुद्दों को लेकर विपक्ष ने सरकार को घेरा। इस दौरान दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ। वहीं, लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए सपा सांसद अखिलेश यादव ने सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, देश के सभी समझदार और ईमानदार मतदाताओं को धन्यवाद जिन्होंने देश के लोकतंत्र को एकतंत्र बनाने से रोका। आवाम ने तोड़ दिया हुकुमत का गुरुर, दरबार तो लगा है पर बड़ा गमगीन बेनूर।

पढ़ें :- TMC NWC Meet : ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय कार्यसमिति का किया गठन, चंद्रिमा भट्टाचार्य को प्रदेश अध्यक्ष व कल्याण बनर्जी राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया

उन्होंने आगे कहा कि, कहने को यह सरकार कहती है कि ये फिफ्थ लार्जेस्ट इकोनॉमी बन गई है। लेकिन यह सरकार क्यों छुपाती है हमारे देश की पर कैपिटा इनकम किस स्थान पर पहुंची है? वर्ल्ड हंगर इंडेक्स पर कहां खड़े हैं, नीचे से कहां है? हर बात को जुमला बना देने वालों से जनता का भरोसा उठ गया है, इसीलिए बहुमत की सरकार नहीं है, यह सहयोग से चलने वाली सरकार है।

इसके साथ ही कहा, इनके पिछले 10 सालों की उपलब्धि बस यही रही कि शिक्षा परीक्षा माफिया का जन्म हुआ। हमने वह हालत देखे कि नौजवान जब भी तैयारी करके जाता था, परीक्षा देकर लौटता था तो उसको पता चलता था कि पेपर लीक हो गया, जितनी परीक्षा हुई सब पेपर लीक हुए। साथ ही कहा, अयोध्या की जीत भारत के परिपक्व मतदाता की लोकतांत्रिक समझ की जीत है। होई वही जो राम रचि राखा, यह है उसका फैसला जिसकी लाठी में नहीं होती आवाज, जो करते थे किसी को लाने का दावा, वह है खुद किसी के सहारे के लाचार।

अखिलेश यादव ने आगे कहा, जो बात कभी कास्ट सेंसस की उठी थी, हम उसके पक्ष में हैं, बिना कास्ट सेंसस के सामाजिक न्याय संभव नहीं है। देश की सुरक्षा के साथ अग्निवीर जैसी व्यवस्था लागू करना समझौता है। जब कभी भी सत्ता में INDIA गठबंधन आएगी, अग्निवीर व्यवस्था हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।

 

पढ़ें :- बीजेपी ने बिहार विधान परिषद चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी की, भोजपुरी स्टार पवन सिंह को दिया टिकट

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...