1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई न होने का आरोप, आमरण अनशन पर बैठा परिवार

न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई न होने का आरोप, आमरण अनशन पर बैठा परिवार

न्यायालय के आदेश पर कार्रवाई न होने का आरोप, आमरण अनशन पर बैठा परिवार

पर्दाफाश न्यूज ब्यूरो महराजगंज :: नौतनवा तहसील क्षेत्र के गांव गंगवलिया टोला करौता निवासी विक्रम पासवान ने न्याय की आस में प्रशासन के खिलाफ बड़ा कदम उठाया है। आरोप है कि बीते 14 वर्षों से न्यायालय के स्पष्ट आदेश के बावजूद स्थानीय प्रशासन कार्रवाई से बचता रहा है, जिससे निराश होकर विक्रम पासवान ने परिवार सहित आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

पीड़ित के मुताबिक, गांव की ग्रामसभा की प्राइमरी स्कूल और सड़क की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया गया है। इसको लेकर उच्च न्यायालय ने बेदखली का आदेश जारी किया था, लेकिन वह आज तक कागजों तक ही सीमित रह गया है।

विक्रम पासवान का कहना है कि उन्होंने तहसील प्रशासन और अन्य जिम्मेदार अधिकारियों से बार-बार न्याय की गुहार लगाई, लेकिन हर बार शिकायतों को अनदेखा कर मामले को दबा दिया गया।

अब न्याय की आस में उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चों के साथ आमरण अनशन शुरू किया है। उनका साफ कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा और कोर्ट के आदेश पर अमल नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

प्रशासन की चुप्पी और न्यायालय के आदेशों की अनदेखी इस पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना रही है। पीड़ित परिवार की मांग है कि शासन-प्रशासन तत्काल हस्तक्षेप कर न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित कराए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...