मुंबई। बॉलीवुड अदाकार प्रीति जिंटा ने अपने पति व बच्चों की फोटो सोशल मीडिया में शेयर किया । बीते 15 जून 2025फादर्स डे पर रविवार को पूरी दुनिया में फादर्स डे मनाया गया। इस मौके पर बॉलीवुड के सितारों ने अपने पिता को याद किया और उनके साथ बीते खूबसूरत पलों को सोशल मीडिया पर साझा किया है । वहीं हम बात करें अभिनेत्री प्रीति जिंटा की तो प्रीति ने भी इस फादर्स डे को बहुत ही सादगी से मनाई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया में अपने पिता को याद करते हुए फोटो शेयर किया था एक मैसेज भी लिखा था। इसके अलावा प्रीति अपने पति जीन गुडइनफ और अपने दोनों बच्चों जय और जिया के साथ भी कुछ तस्वीरें शेयर कीं।
पढ़ें :- Sapna Choudhary Divorce : खुद डांसर सपना चौधरी ने अपने तलाक की पुष्टि, बोलीं- वह भटक गई और रिश्तों में उलझकर रह गई थीं
बताते चले कि अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं थीं। जिसमें पहली तस्वीर में उनके पति जंगल में टहलते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं जय और जिया हाथ पकड़कर चलते दिख रहे हैं। अभिनेत्री के बेटे ने नीली टी-शर्ट और काली शॉर्ट्स पहन रखी है, जबकि उनकी बेटी गुलाबी ड्रेस में दिख रही हैं।
प्रीती ने फादर्स डे में जो फोटो शेयर किया था उसमें ये प्यारा सा कैप्शन लिखा, ‘सबसे मजेदार, धैर्यवान, प्यार करने वाले और सबसे प्यारे पिता को हैप्पी फादर्स डे।’ इसके साथ उन्होंने लाल दिल वाला इमोजी भी लगाया है।
बताते चले कि प्रीति जिंटा फिल्म राजकुमार संतोषी की निर्देशित ‘लाहौर 1947’ से बॉलीवुड में फिर से वापसी करने वाली हैं। इस फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल भी नजर आएंगे। अब देखते है कि इस फिल्म में प्रीति जिंटा क्या कारानामें करने वाली हैं।
पढ़ें :- Video Viral : अनंत अंबानी ने शाहरुख को कराया चुप? उंगली दिखाकर किया ये इशारा, किंग खान चेहरे के हाव-भाव भी कैमरे में कैद
पढ़ें :- 'मुझे माफ करना, मुझे तुम्हारी...,' सलमान खान ने श्रद्धा कपूर को फोन कर मांगी माफी; दोनों के बीच क्या हुई बात?