1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video- लखनऊ मेट्रो में यात्री ने किया जमकर हंगामा ,सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने उतारा नीचे

Video- लखनऊ मेट्रो में यात्री ने किया जमकर हंगामा ,सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने उतारा नीचे

उत्तर प्रेदेश की राजधानी लखनऊ में एक यात्री नशे कि धुत में मेट्रो में खूब हँगामा  मचाया। बता दें यात्री नशे की हालत में मेट्रो में ज़ोर ज़ोर से चीखने लगा फिर गालियां देने लगा। इससे  कोच में मौजूद छात्राओं और महिलाओं को दिक्कत हुई। इस हंगामें के बाद यात्रियों ने मेट्रो प्रशासन  से शिकायत की। इसके बाद कर्मचारियों  ने फौरन पहुँचकर उसे उतार दिया।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Luckonw Metro Update :उत्तर प्रेदेश की राजधानी लखनऊ में एक यात्री नशे कि धुत में मेट्रो में खूब हँगामा  मचाया।  यात्री नशे की हालत में मेट्रो में ज़ोर ज़ोर से चीखने लगा फिर गालियां देने लगा। इससे  कोच में मौजूद छात्राओं और महिलाओं को दिक्कत हुई। इस हंगामें के देखते हुए  यात्रियों ने मेट्रो प्रशासन  से शिकायत की। इसके बाद कर्मचारियों  ने फौरन पहुँचकर उसे उतार दिया।

पढ़ें :- Lucknow Floods : इकाना स्टेडियम इलाके की सड़कें पानी में डूबीं, अब दिख रहा गोमती का उफान, पैदल निकलना भी दूभर

जानिए क्या है  पूरा मामला 

हजरतगंज मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार  को एक यात्री करीब 2 बजे मेट्रो पर चढ़ा। ट्रेन जब के डी सिंह बाबू स्टेडियम पर पहुंची तो आदमी चिल्लाकर ज़ोर ज़ोर से गालियां देने लगा। इसके बाद  वो  आदमी राज नेताओं पर अभद्र भाषा प्रयोग करने लगा। इस चीज़ से परेशान होकर महिलाए दूसरे कोच में चली गयी। इसके बाद एक यात्री ने जानकारी दिया। फिर उस आदमी को बादशाह नगर मेट्रो स्टेशन पर उतारा गया। चश्मदीदों ने बताया की नशेड़ी आदमी पहले एक कोच में किनारे बैठा था फिर कोच बदल कर दूसरी कोच जहां महिलाएं और पूरा परिवार बैठा था वहाँ जा पहुंचा।मेट्रो आधिकारियों के मुताबिक वो इंसान मानसिक रूप से बीमार था। नशे में था या नही इसकी  पुष्टि हम बिना जांच के नही कर सकते हैं। दरअसल किसी यात्री ने लिखित शिकायत नही दर्ज कराया था।

यहाँ देखें विडियो 

पढ़ें :- बागपत : दो मंजिला मकान में आग लगने के बाद फटे सिलेंडर, पत्नी-बेटी की मौत, बचाने के चक्कर में पति भी झुलसा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...