Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. शिक्षा
  3. 02 March ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

02 March ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

02 March ka Itihas: हर दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज है। 02 March का दिन भी बेहद खास है। आज के ही दिन कई ऐसी अच्छी और बुरी ऐतिहासिक घटनाएं घटित हुईं थीं…

पढ़ें :- IIT बॉम्बे सुसाइड केस, साहिल वाकोडे के माता-पिता से राहुल गांधी की बातचीत, हर संभव मदद का भरोसा

1995 – इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।
1997 – चीन द्वारा अपने रक्षा बजट में 12 प्रतिशत की वृद्धि।
1999 – व्यापक परमाणु परीक्षण संधि (सी.टी.बी.टी.) पर हस्ताक्षर करने के लिए भारत के साथ किसी गुप्त समझौते के समाचार का सं.रा. अमेरिका द्वारा खंडन।
2000 – चिली के पूर्व सैनिक तानाशाह जनरल आगस्टो पिनोशे ब्रिटेन द्वारा रिहा करने के बाद स्वदेश रवाना।
2002 – कूलम (आस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन शुरू, पाकिस्तान को पुन: शामिल करने से इन्कार, फ़िलिस्तीन ने इस्रायल से सभी सम्बन्ध तोड़े।
2006 –
नई दिल्ली में भारत और अमेरिका के बीच ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।
भारत ने परमाणु शक्ति के सम्बन्ध में अमेरिका के साथ राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के दिल्ली आगमन पर समझौता किया।
2008-
आइगेट कॉर्पोरेशन ने फनी मूर्ति को अपना मुख्य परिचालन अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया।
हमास के प्रमुख इस्माइल हानिया के दफ़्तर पर इस्रायली युद्धक विमानों ने हमला किया। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदी नेजाद अपनी ऐतिहासिक यात्रा पर इराक पहुँचे। नेपाल सरकार ने पूर्वी पहाड़ी क्षेत्रों में अधिक स्वायत्तता की मांग को लेकर संघर्षरत देसी जातीय समूहों के एक गठबंधन से समझौता किया।
2009- चुनाव आयोग ने 15वीं लोकसभा के चुनाव 16 अप्रैल से 13 मई के बीच 5 चरणों में सम्पन्न करने की घोषणा की। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और उसकी अनुषंगी रिलायंस पेट्रोलियम के निवेशकों के निदेशकों के बोर्ड ने दोनों कम्पनियों के विलय के प्रस्ताव को मंज़ूदी दी।

02 मार्च को जन्मे व्यक्ति

1986 – जयन्त तालुकदार, भारतीय तीरंदाज़ खिलाड़ी।
1953 – मनोरंजन साहू- बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के आयुर्वेद संकाय के पूर्व प्रमुख, शल्य चिकित्सा विभाग के पूर्व अध्यक्ष और क्षारसूत्र चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ हैं।
1932 – बसंत सिंह खालसा, राजनीतिज्ञ
1926 – पी. के. वासुदेवन नायर – भारतीय राजनीतिज्ञ थे, जिनका सम्बंध राजनीति दल ‘भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी’ से था।
1924 – गुलशन राय – हिन्दी फ़िल्म निर्माता व वितरक थे।

02 मार्च को हुए निधन

पढ़ें :- 69,000 Teacher Recruitment Case : सुप्रीम कोर्ट में आज भी लंबी चली सुनवाई, कल भी जारी रहेगी बहस

2021 – बी. एस. नारंग – प्रसिद्ध शास्त्रीय वादक तथा संगीतकार थे।
2014 – पवन दीवान – छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण आंदोलन के प्रखर नेता, संत और कवि थे।
2010 – सैयद अली – भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी थे।
1949 – सरोजिनी नायडू, सुप्रसिद्ध कवयित्री।
1869 – हरकोर्ट बटलर, उत्तर प्रदेश के प्रथम राज्यपाल।

Advertisement