1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. राजगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत और 15 घायल; राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम ने जताया दुख

राजगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत और 15 घायल; राष्ट्रपति मुर्मू और सीएम ने जताया दुख

Rajgarh Road Accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के पिपलोधीजाद में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) और राज्य के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इस हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Rajgarh Road Accident: मध्यप्रदेश के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के पिपलोधीजाद में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गयी, जबकि 15 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) और राज्य के सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने इस हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है।

पढ़ें :- नेपाल से आ रहे ट्रक में 2570 किलो विदेशी अखरोट बरामद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) ने सोमवार को अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखदाई है। अपने स्वजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’ स्थानीय निवासियों ने बताया कि ये लोग राजस्थान से आई एक बारात में शामिल थे। वहीं, सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने लिखा, ‘राजगढ़ जिले के पीपलोदी रोड पर ट्रैक्टर ट्राली पलटने से राजस्थान के झालावाड़ जिले के 13 लोगों की असमय मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है।’


मध्य प्रदेश के सीएम ने आगे लिखा, ‘कैबिनेट में साथी श्री नारायण सिंह पंवार जी सहित कलेक्टर एवं एसपी राजगढ़ मौके पर उपस्थित है। हम राजस्थान सरकार के संपर्क में हैं और राजस्थान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल, राजगढ़ में जारी है साथ ही गंभीर रूप से घायल कुछ मरीजों को भोपाल रेफर किया गया है। बाबा महाकाल से प्रार्थना है कि दिवंगतों की पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। शोकाकुल परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना है।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में जब से भाजपा सरकार आयी है, महिलाएं, बेटियों के साथ अपराध की घटनाएं बहुत बढ़ गयीं: अखिलेश यादव

इस हादसे को लेकर जिले के डीएम हर्ष दीक्षित (DM Harsh Dixit) ने एक न्यूज एजेंसी को बताया कि घायलों में से 13 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो लोगों को सिर और छाती पर चोट लगने के कारण बेहतर उपचार के लिए भोपाल भेजा गया है। उन्होंने मृतक संख्या बढ़ने की आशंका को भी खारिज किया।

पढ़ें :- चुनाव प्रचार खत्म होते ही पश्चिम बंगाल की जनता को PM मोदी ने लिखा पत्र, कहा-बंगाल को सुरक्षित और सेवा करना है मेरा दायित्व

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...