उत्तराखंड। उत्तराखंड में नैनीताल जिला के हल्द्वानी के गौजाजाली क्षेत्र से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा संदिग्ध हांलातों में लापता हो गई है। परिजनों का दावा है कि एक अज्ञात युवक छात्रा को बहला-फुसलाकर अपने साथ बाइक पर ले गया है। सिर्फ इतना ही नहीं, जाते समय छात्रा घर से अपनी मां के सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई है।
पढ़ें :- सोनभद्र में 15 माह से 8 क्विंटल गांजा मामले में फरार दो तस्करों पर मुकदमा दर्ज
क्या है पूरी घटना?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रोज की तरह सुबह पिता अपनी 15 वर्षीय बेटी को स्कूल छोड़ने गए थे और उसे स्कूल के पास छोड़कर वापस लौट आए। लेकिन स्कूल जाने के बजाय, छात्रा पहले से बनी बनाई योजना के तहत एक अज्ञात युवक के साथ उसकी बाइक पर बैठकर कहीं और चली गई। इसके बाद जब दोपहर तक वह घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। स्कूल और आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि वह स्कूल के भीतर गई ही नहीं थी। जब वापस आकर परिजनों ने घर की अलमारी खंगाली तो उनके होश उड़ गए, क्योंकि घर से मां के कीमती आभूषण और नकदी भी गायब थे।
पुलिस की कार्रवाई और सीसीटीवी फुटेज
छात्रा के परिजनों ने तुरंत स्थानीय पुलिस थाने में इस मामले की शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल, पुलिस ने उस अज्ञात युवक के खिलाफ नाबालिग को फुसलाकर भगा ले जाने और चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके अलावा पुलिस ने घटना स्थल और स्कूल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की छानबीन की है, जिसमें छात्रा एक युवक के साथ बाइक पर बैठती हुई दिख रही है। पुलिस की सर्विलांस टीम मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की तलाश पूरी तत्परता से कर रही है।