1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘200 सीट हक है हमारा, यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा…’ पोस्टर के जरिये कांग्रेस का अखिलेश को सियासी संदेश

‘200 सीट हक है हमारा, यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा…’ पोस्टर के जरिये कांग्रेस का अखिलेश को सियासी संदेश

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में पोस्टर वॉर जारी है। जिनके माध्यम से जनता, विरोधी दलों और सहयोगियों को सियासी संदेश देने की कोशिश हो रही है। इस बीच, लखनऊ समेत कई जिलों में कथित तौर पर कांग्रेस की ओर से पोस्टर लगाए हैं। जिनमें 200 सीटों को पार्टी का हक बताया गया है। इसे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे से जोड़ा जा रहा है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- 'ब्राह्मण राह दिखाएंगे, केवट पार लगाएंगे...' अखिलेश यादव के आवास के बाहर लगा PDA का नया पोस्टर

दरअसल, आगामी चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच खींचतान जारी है। हाल ही में एक खबर सामने आयी थी कि कांग्रेस की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव को 200 सीटों की लिस्ट सौंपी है। जिन पर पार्टी चुनाव की तैयारी कर रही है। अब इन पोस्टर के जरिये सपा को सीधा सियासी संदेश की कोशिश की गयी है। लखनऊ समेत अमेठी, रायबरेली और सुल्तानपुर में लगे होर्डिंग और पोस्टर में लिखा है- “200 सीट हक है हमारा… यूपी को है राहुल गांधी पर भरोसा।’ 

इन पोस्टर में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी, यूपी कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा (मोना), कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद और राज्य प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम की तस्वीर है। लेकिन, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे गायब हैं। ये अभी तक साफ नहीं हो पायी है कि इन पोस्टर को किसने लगवाया है। फिलहाल, इन पोस्टर को लेकर सियासी पारा चढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...