2026 Keeway V302C : कीवे इंडिया ने 2026 कीवे V302C लॉन्च किया है। इसमें एक नया ग्लॉसी येलो रंग विकल्प जोड़ा गया है। वहीं भारत में इस बाइक को ₹4.22 लाख (एक्स-शोरूम) कीमत पर लॉन्च किया गया है।
पढ़ें :- Bajaj Pulsar 125 : इस दिन लॉन्च होंगी Bajaj Pulsar 125 , कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे
डिजाइन
इसमें छोटे स्तर पर डिजाइन में बदलाव किया गया है। यह भारतीय बाजार के लिए इसलिए खास है क्योंकि Mid-Capacity Cruiser Segment में विकल्प कम हैं, और यहां ज्यादातर बदलाव सिर्फ डिजाइन या स्टाइल में ही किए जाते हैं, इंजन में नहीं।
कलर ऑप्शन
नए वर्जन में एक नया कलर ऑप्शन भी दिया गया है, लेकिन इसमें पहले जैसा ही V-ट्विन इंजन और हार्डवेयर बरकरार रखा गया है। यह बाइक एक खास (निश) क्रूजर है, जो उन राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई है जो लो-स्लंग डिजाइन, अलग इंजन और आरामदायक राइडिंग पोजिशन पसंद करते हैं।
इंजन
नई V302C में 298cc का V-ट्विन इंजन लगा है, जो 8,500rpm पर 29.5hp की पावर और 6,500rpm पर 26.5Nm का टॉर्क उत्पन्न करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
ट्यूबलर फ्रेम
मोटरसाइकिल में ट्यूबलर फ्रेम है और इसमें Telescopic Front Forks के साथ-साथ ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर भी हैं।