Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. कनाडा में 23 वर्षीय पंजाब की बेटी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या, दिल्ली का रहने वाला पार्टनर गिरफ्तार

कनाडा में 23 वर्षीय पंजाब की बेटी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या, दिल्ली का रहने वाला पार्टनर गिरफ्तार

By Sushil Sah 
Updated Date

एडमंटन। कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में स्थित एडमंटन शहर (City of Edmonton) से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर 23 वर्षीय भारतीय छात्रा ‘दमनप्रीत कौर’ जो पंजाब के लुधियाना निवासी हैं, की उनके लिव-इन पार्टनर ने गला घोंटकर हत्या कर दी। कनाडा की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के 22 वर्षीय पार्टनर ‘रितेश कुमार’ को गिरफ्तार कर लिया है और उस पर Second-degree murder का मामला दर्ज किया है।

पढ़ें :- बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा सवार बदमाश ने, झपट्टा मार बुजुर्ग महिला का लूटा चेन

अस्पताल में तोड़ा दम, पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा

एडमंटन पुलिस सर्विस के अनुसार, इसी महिने 9 जुलाई की शाम को पुलिस को सिल्वरबेरी इलाके के एक घर से आपातकालीन कॉल मिली थी। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को दमनप्रीत गंभीर हालत में बेहोश मिलीं। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीन दिनों तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद 12 जुलाई को उन्होंने दम तोड़ दिया। फिर उसके बाद 14 जुलाई को हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई कि दमनप्रीत की मौत गला घोंटने (Strangulation) के कारण हुई है, जिसके बाद पुलिस ने इसे हत्या करार दिया।

घरेलू हिंसा और आपसी रिश्ते का मामला

आपको बता दें कि पुलिस ने गहन जांच के बाद 22 जुलाई 2026 को आरोपी ‘रितेश कुमार’ को गिरफ्तार कर लिया, जो मूल रूप से दिल्ली का निवासी है। पुलिस प्रवक्ता ने मीडिया को बताया कि यह मामला एक घरेलू हिंसा और आपसी रिश्ते से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, दोनों साल 2021 से एक-दूसरे को जानते थे और लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश में सीतापुर आवासीय विद्यालय में छात्र से कुकर्म, सात छात्रों पर आरोप, मुकदमा दर्ज

इकलौती बेटी की मौत से समराला में मातम

आपको बता दें कि मृतका ‘दमनप्रीत कौर’ पंजाब के लुधियाना जिले के समराला के पास स्थित गांव लाल कलां की निवासी थीं। वह लगभग 5 साल पहले स्टूडेंट वीजा पर सुनहरे भविष्य के सपने लेकर कनाडा गई थीं। दमनप्रीत अपने माता-पिता की अकेली संतान थीं। उनके पिता, जो स्थानीय गुरुद्वारे में ग्रंथी/पाठी के रूप में सेवा करते हैं और उन्होंने अपनी जमीन बेचकर और भारी कर्ज लेकर बेटी को पढ़ाई के लिए विदेश भेजा था। इस दुखद खबर के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

पार्थिव शरीर भारत लाने के लिए सामाजिक प्रयास जारी

मृतका के माता-पिता बेहद गरीब हैं और उनके पास शव को भारत मंगवाने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं हैं। कनाडा के नियमों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय शव परिवहन (International Repatriation) का खर्च काफी अधिक है। जिसके कारण कनाडा में भारतीय समुदाय और सोशल मीडिया पर एक GoFundMe कैंपेन शुरू किया गया है। इसके जरिए फंड इकट्ठा कर ‘दमनप्रीत’ के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब स्थित उनके पैतृक गांव भेजने की कोशिश हो रही हैं।

पढ़ें :- बिहार के छपरा जिले में खौफनाक वारदात, दोस्त ने 17 वर्षीय किशोर को मारा चाकू, हत्या कर खुद पहुंचा थाने
Advertisement