1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ एक्शन में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पर पुलिस ने मंगलवार को एनकाउंटर के दौरान 4 नक्सली मारे गए हैं। इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों के पास से एके 47 राइफल समेत कई हथियार बरामद भी किए हैं। हालांकि, पुलिस ने इन नक्सलियों की पहचान उजागर नहीं की है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक बड़ा नक्सल समूह लोकसभा चुनावों में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए गढ़चिरौली के जंगलों में छिपा है। इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस की स्पेशल C-60 कमांडो और सीआरपीएफ के कमांडो ने जंगली इलाके में ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच काफी देर तक मुठभेड़ हुई।

इस मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से 4 नक्सलियों के शव बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए इन चारों नक्सलियों के ऊपर 36 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। बता दें कि गढ़चिरौली महाराष्ट्र का सबसे अधिक नक्सल प्रभावित इलाका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...