1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिल्ली को बचाने के चक्कर में 5 लोगों ने गंवाई जान, एक अस्पताल में भर्ती

बिल्ली को बचाने के चक्कर में 5 लोगों ने गंवाई जान, एक अस्पताल में भर्ती

Maharashtra News : महाराष्ट्र (Mahashtra) के अहमदनगर (Ahmednagar) में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पर एक कुएं बिल्ली को बचाने की कोशिश में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि एक व्यक्ति की जान बच सकी, जिसे पास के अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया गया है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Maharashtra News : महाराष्ट्र (Mahashtra) के अहमदनगर (Ahmednagar) में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया, यहां पर एक कुएं बिल्ली को बचाने की कोशिश में पांच लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जबकि एक व्यक्ति की जान बच सकी, जिसे पास के अस्पताल में पुलिस ने भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- प्लेन में पायलटों का झगड़ा और सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, फिर इजरायल को भेजने पड़े लड़ाकू विमान

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा अहमदनगर के वाडकी गांव में देर रात हुआ। जहां एक परित्यक्त कुएं (बायोगैस गड्ढे के रूप में इस्तेमाल होने वाले) एक बिल्ली गिर गयी। जिसे बचाने की कोशिश में बचाव दल के 6 में से 5 लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया। बिल्ली जिस कुएं में गिरी, वह काफी समय से बंद पड़ा है। उसमें कूड़ा कचरा डाला जा रहा था।

बताया जा रहा है कि बिल्ली को बचाने के लोगों ने कुएं में उतरने का फैसला किया। जब एक व्यक्ति उतरा तो वापस ऊपर नहीं आया। इसके बाद उसे देखने दूसरा उतरा तो वह भी नहीं आया। इस तरह बिल्ली को बचाने के प्रयास में एक-एक कर पांच लोगों की मौत हो गई। कुएं में जहरीली गैस थी, जिसकी वजह से नीचे उतरने वालों का दम घुट गया।

वासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने बताया कि “बचाव दल ने उन छह लोगों में से पांच के शव बरामद किए, जो एक बिल्ली को बचाने की कोशिश करते समय एक परित्यक्त पशु अपशिष्ट में कूद गए थे। एक व्यक्ति जो कमर में रस्सी बांधकर कुएं में घुसा था, वह बच गया और बाद में उसे पुलिस ने बचा लिया। उसका पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है।’

पढ़ें :- दुबई से इजरायल जा रही फ्लाइट सऊदी अरब में उतरी, हाइजैक होने की आशंका? मचा हड़कंप
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...