1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजभाषा विभाग के 50 वर्ष: ‘स्वर्ण जयंती समारोह’ में लखनऊ के तरुण कुमार सिंह को दिया गया प्रथम पुरस्कार

राजभाषा विभाग के 50 वर्ष: ‘स्वर्ण जयंती समारोह’ में लखनऊ के तरुण कुमार सिंह को दिया गया प्रथम पुरस्कार

तरुण कुमार सिंह अपने साहित्यिक नाम 'कविराज तरुण' से भी पहचाने जाते हैं और वो लोकप्रिय हिंदी साहित्यिक संस्था 'साहित्य संगम संस्थान' के संस्थापक सदस्य व महासचिव हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गुरुवार को भारत मंडपम, नई दिल्ली में गृह मंत्रालय द्वारा राजभाषा विभाग के 50 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित ‘स्वर्ण जयंती समारोह’ में लखनऊ के कवि और यूको बैंक, कानपुर अंचल में बतौर राजभाषा अधिकारी कार्यरत तरुण कुमार सिंह को इस अवसर पर प्रतीक चिन्ह (लोगो) निर्माण हेतु प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया।

पढ़ें :- IPS Transfers: यूपी पुलिस में हुआ बड़ा फेरबदल, 35 आईपीएस अधिकरियों के हुए तबादले, देखिए पूरी लिस्ट

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और भारत सरकार के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने तरुण कुमार सिंह को यह प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया। तरुण कुमार सिंह अपने साहित्यिक नाम ‘कविराज तरुण’ से भी पहचाने जाते हैं और वो लोकप्रिय हिंदी साहित्यिक संस्था ‘साहित्य संगम संस्थान’ के संस्थापक सदस्य व महासचिव हैं। तरुण कुमार सिंह, भारत सरकार के आवासन और शहरी विकास मंत्रालय की हिंदी सलाहकार समिति में सदस्य हैं, और एक लंबे समय से हिंदी साहित्य की सेवा कर रहे हैं। स्वर्ण जयंती समारोह हेतु प्रतीक चिन्ह निर्माण के लिए वे बधाई के पात्र हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...