1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ के प्लासियो मॉल में 6-7 लोगों ने युवक पर किया हमला,बाउंसर से डंडा छीनकर सिर किए वार

लखनऊ के प्लासियो मॉल में 6-7 लोगों ने युवक पर किया हमला,बाउंसर से डंडा छीनकर सिर किए वार

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक मारपीट का मामला सामने आया है। ये मामला सुशांत गोल्फ सिटी के पास फ़ेमस मॉल फिनिक्स प्लासियो स्थित  टॉनिक बार के बाहर देर रात एक आदमी पर कई लोगों ने हमला कर दिया। ये घटना करीब 2 बजे रात की  है ।त्रिवेणीनगर सीतापुर रोड निवासी अनुज सिंह जब टॉनिक बार से बाहर निकल रहे थे, तब माल के गेट पर खड़ी एक XUV में सवार 6-7 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमला करने से पहले  उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था।

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

Lucknow Up : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक मारपीट का मामला सामने आया है। ये मामला सुशांत गोल्फ सिटी के पास फ़ेमस मॉल फिनिक्स प्लासियो स्थित  टॉनिक बार का है । बता दें बार  के बाहर देर रात एक आदमी पर कई लोगों ने हमला कर दिया। ये घटना करीब 2 बजे रात की  है । त्रिवेणीनगर सीतापुर रोड निवासी अनुज सिंह जब टॉनिक बार से बाहर निकल रहे थे, तब माल के गेट पर खड़ी एक XUV में सवार 6-7 लोगों ने उन पर हमला कर दिया। हमला करने से पहले  उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था।

पढ़ें :- ED Big Action : आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की ईडी ने अटैच की संपत्ति, बाजार मूल्य 1170 करोड़ रुपये

 

इसके बाद हमलावरों में से तीन लोगों ने बाउंसर से डंडा छीनकर अनुज  पर कई  वार किए। वहां मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने किसी तरह अनुज को बचाया। इस हमले में अनुज बुरी तरह घायल हो गए।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अनुज और दो आरोपियों को थाना ले गई। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...