1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 69th Filmfare Awards 2024 : शाहरुख खान की ‘जवान’-‘पठान’ को पछाड़ कर ‘सैम बहादुर’ ने जीते सबसे ज़्यादा अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

69th Filmfare Awards 2024 : शाहरुख खान की ‘जवान’-‘पठान’ को पछाड़ कर ‘सैम बहादुर’ ने जीते सबसे ज़्यादा अवॉर्ड, देखें विनर्स की पूरी लिस्ट

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 (Filmfare Awards 2024) की शुरुआत 27 जनवरी से  गुजरात के गांधी नगर में हो गई है। शनिवार को कुछ अवॉर्ड के विनर्स के नामों का ऐलान भी हो गया है। वहीं, कुछ का नाम आज यानी रविवार को होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं किस को कौन सी कैटेगरी में अवार्ड मिला है।

By santosh singh 
Updated Date

गांधीनगर : फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 (Filmfare Awards 2024) की शुरुआत 27 जनवरी से  गुजरात के गांधी नगर में हो गई है। शनिवार को कुछ अवॉर्ड के विनर्स के नामों का ऐलान भी हो गया है। वहीं, कुछ का नाम आज यानी रविवार को होने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं किस को कौन सी कैटेगरी में अवार्ड मिला है।

पढ़ें :- '10 जगह मुंह मारने वाला....' पवन सिंह की पत्नी ज्योति ने उड़ाया मजाक, दूसरे पति को लेकर कह दी बड़ी बात?

शाहरुख खान की ‘जवान’ बनी बेस्ट एक्शन फिल्म

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की फिल्म जवान (Film Jawaan) ने पिछले साल बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है। दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई। फिल्म को इस साल के फिल्मफेयर में बेस्ट एक्शन मूवी का अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा फिल्म ने बेस्ट VFX में भी अवॉर्ड अपने नाम किया है। वहीं, पिछले साल ही रिलीज हुई रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Film Animal) ने बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर में बाजी मारी है। इसके अलावा एनिमल ने बेस्ट साउंड डिजाइन की कैटेगरी में भी अवॉर्ड जीता है।

सैम बहादुर ने जीते सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स

वहीं, विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म सैम बहादुर (Film Sam Bahadur ) ने फिल्मफेयर में सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।इस फिल्म को सबसे पहले बेस्ट कॉस्ट्यूम की कैटेगरी में अवॉर्ड मिला है तो वहीं, बेस्ट साउंड डिजाइन, बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवॉर्ड भी मिला है।

पढ़ें :- मुंबई में बम की धमकी से हड़कंप! दिलजीत दोसांझ, अमिताभ बच्चन और मुंबई की मेयर निशाने पर

इनको भी मिला फिल्मफेयर अवॉर्ड

इन फिल्मों के अलावा बात करें आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म रॉकी और रानी की तो इस फिल्म के गाने What Jhumka की बेस्ट कॉरियोग्राफी के लिए गणेश आचार्य को अवॉर्ड मिला है। इसके अलावा विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 12वीं फेल ने भी फिल्मफेयर में अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। 12th Fail को बेस्ट एडिटिंग का अवॉर्ड दिया गया है. वहीं, अभी अवॉर्ड विनर्स के नाम का ऐलान होना बाकी है।

रेड कार्पेट पर सेलेब्स का रहा जलवा

बता दें कि, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 (Filmfare Awards 2024)  में हर साल की तरह इस साल भी सितारों का मेला लगा है। शनिवार को फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर स्टार्स ने अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। इस दौरान करण जौहर, नुसरत भरुचा, जाह्नवी कपूर, गणेश आचार्या और करिश्मा तन्ना समेत कई स्टार्स नजर आए. सभी स्टार्स ने अपने लुक से सभी को इंप्रेस किया। शनिवार को अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना ने शो को होस्ट किया।अब आज की विनर्स लिस्ट में देखना होगा कि किस स्टार को बेस्ट एक्टर और बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिलता है।

इन श्रेणियों में दिया गया अवॉर्ड

पढ़ें :- थाईलैंड घूमने जा रहे हैं? पैकिंग से लेकर वीजा और लोकल नियमों तक, ये जरूरी टिप्स जरूर जान लें

सर्वश्रेष्ठ ध्वनि डिजाइन- सिंक सिनेमा (एनिमल)

सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी- गणेश आचार्य (व्हाट झुमका, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

सर्वश्रेष्ठ पोशाक डिजाइन- सचिन लवलेकर, दिव्या गंभीर, और निधि गंभीर (सैम बहादुर)

सर्वश्रेष्ठ एक्शन- स्पिरो रजाटोस, एनल अरासु, क्रेग मैक्रे, यानिक बेन, केचा खम्पाकडी, और सुनील रोड्रिग्स (जवान)

सर्वश्रेष्ठ प्रोडक्शन डिजाइन- सुब्रत चक्रवर्ती (सैम बहादुर)

सर्वश्रेष्ठ संपादन – जसकुंवर सिंह कोहली (12वीं फेल)

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

सर्वश्रेष्ठ बैकग्राउंड स्कोर- हर्षवर्धन रामेश्वर (एनिमल)

सर्वश्रेष्ठ साउंड डिजाइन- कुणाल शर्मा (सैम बहादुर)

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी- अविनाश अरुण धावरे (थ्री ऑफ अस)

सर्वश्रेष्ठ वीएफएक्स – रेड चिलीज (जवान)

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...