1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. 95% महिलाओं को मालूम ही नहीं $EX एंजॉय के लिए है, इंटरव्यू में बेबाक बोली नीना गुप्ता

95% महिलाओं को मालूम ही नहीं $EX एंजॉय के लिए है, इंटरव्यू में बेबाक बोली नीना गुप्ता

बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Movies) और वेब सीरीज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Actress Neena Gupta) अपनी राय बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में सेक्स को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सेक्स ओवररेटेड है और भारत में 95 प्रतिशत महिलाओं को ये पता ही नहीं है कि सेक्स प्लेजर के लिए होता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Movies) और वेब सीरीज में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Actress Neena Gupta) अपनी राय बेबाकी से रखने के लिए जानी जाती है। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में सेक्स को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि सेक्स ओवररेटेड है और भारत में 95 प्रतिशत महिलाओं को ये पता ही नहीं है कि सेक्स प्लेजर के लिए होता है।

पढ़ें :- ब्रालेट ड्रेस पहन राखी बांधने पर कृति सेनन का आया जवाब, बोलीं- महिलाओं को क्या पहनना है,यह बताना कब बंद होगा?

नीना गुप्ता से इंटरव्यू में जब उनकी उम्र को लेकर सवाल हुआ तो उन्होंने प्रोफेशनल कारणों से अपनी उम्र बताने से भी इनकार कर दिया। खास बातचीत में नीना गुप्ता ने उन दिनों को याद करा जब वो सेक्स शब्द को फुसफुसाकर बोलती थीं। उन्होंने कहा कि अब ये बदल गया है। उन्होंने कहा, “अब मैं उसे फुसफुसाकर नहीं बोलती हूं क्योंकि मुझे लगता है कि ये बहुत ही ओवररेटेड चीज है। और मुझे महिलाओं और सेक्स के लिए बहुत दुख होता है।”


नीना गुप्ता से जब पूछा गया कि वो महिलाओं के लिए क्यों दुखी महसूस करती हैं तो उन्होंने कहा क्योंकि भारत में 95 प्रतिशत महिलाओं को मालूम ही नहीं है कि सेक्स एंजॉय करने के लिए होता है। उन्होंने कहा कि उन महिलाओं को लगता है कि सेक्स मर्दो को खुश करने और बच्चा पैदा करने के लिए होता है। उन्होंने कहा, “स्टूडियो में जितने लोग हैं, हम भारत में अल्पसंख्यक हैं। लेकिन अधिकतम लोगों के लिए, ये प्लेजर नहीं है। तो इसलिए ये बहुत ही ओवररेटेड है।”

पढ़ें :- ताइवानी सुपरस्टार चेंग चांग फैन को भारतीय लड़की से हुआ प्यार, इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर की रिलेशनशिप की पुष्टि

इसी बातचीत के दौरान नीना गुप्ता से उनकी उम्र पर सवाल होता है। सवाल का जवाब देते हुए नीना गुप्ता कहती हैं, “वो मैं कभी नहीं बताउंगी। पता है क्यों? क्योंकि मैं अपनी उम्र से बहुत यंग लगती हूं। अगर मैं अपनी उम्र का खुलासा करूंगी, मुझे पहले से ही बूढ़ी औरतों के रोल मिलते हैं-बाद में पता नहीं मुझे क्या रोल ऑफर होंगे। मुझे कुछ भी नहीं मिलेगा। तो प्रोफेशनल कारणों की वजह से मैं नहीं बताउंगी।”

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...